कोतमा- अनूपपुर जिले की पसान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता रामअवध सिंह ने बताया कि हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है और बीजेपी कार्यकर्ता अपना मनोबल न घटाए बल्कि केंद्र की बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें। जब से नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं उनका काम देश एवं जनता के हित में ही किया जा रहा है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि भले ही प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं बन पाई पर अकड़े देखे तो प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट बीजेपी को ही मिले है। माननीय प्रधानमंत्री ने देश को आगे ले जाने की बहुत कोशिश की है और आज पूरे विश्व में भारत का नाम है।उन्होंने मोदी सरकार की और भी उपलब्धियां बताई-
महंगाई की दर- यह एक ऐसा मुद्दा है जो आम जन से लेकर खास जन तक को प्रभावित करता है। महंगाई की बात करें तो अप्रैल 2018 में यह 3.18 प्रतिशत पर थी जबकि अप्रैल 2017 में यह 3.85 प्रतिशत पर थी। इस तरह देखा जाए तो साफ प्रतीत होता है कि मोदी सरकार महंगाई को कम करने और महंगाई दर को यथावत रखने में कामयाब रही। जो लोग इस बात के लिए सरकार की आलोचना करते हैं कि सरकार ने मुद्रास्फीति की दर मापने के पैमाने बदल दिये उन्हें यह सोचना चाहिए कि इन्हीं पैमानों को जब वैश्विक रेटिंग एजेंसियां और विश्व बैंक मान्यता दे रहा है तो विरोध की बात स्वतः ही खारिज हो जाती है।
नोटबंदी से हुआ बड़ा लाभ-आकसर सवाल करता है कि नोटबंदी से देश को क्या लाभ हुआ। लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता कि नोटबंदी के बाद के एक साल में बैंकों ने ब्याज दरों में 1 फीसदी तक की कटौती की। साथ ही नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांजैक्शन को काफी बढ़ावा मिला। यही नहीं कालेधन के खिलाफ लड़ाई में भी नोटबंदी का फैसला काफी काम आया क्योंकि 17.92 लाख ऐसे लोगों की पहचान हुई जिनके बैंक खाते में जमा रकम का मेल उनकी आय से नहीं हुआ।
इज ऑफ डूइंग बिजनेस- वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट ने भारत को खुश होने का मौका दिया। पिछले साल 130वें नंबर पर रहने के बाद इस साल यानी 2018 में भारत विश्व के टॉप 100 देशों के सूची में शामिल हुआ। इसे एक शानदार उछाल ही कहा जायेगा क्योंकि 30 अंकों का उछाल कोई छोटी मोटी बात नहीं है। इसके अलावा 10 में से 8 पैमानों पर भारत ने सुधार किया है और वर्ल्ड बैंक के मुताबिक 3 साल में ये 1 साल भारत के लिए सबसे ज्यादा सुधार वाला रहा है। इतना ही नहीं शिखर की तरफ बढ़ने में या तरक्की करने में भारत 8 फीसदी ऊपर चढ़ा है।
उन्होंने बताया कि यह साफ है कि विरासत में मिली बड़ी चुनौतियों के बावजूद मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को निराशा के सागर से निकालने में कामयाब रही और विभिन्न देशों के साथ हमारे जो द्विपक्षीय समझौते हुए और उनसे निवेश आने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह निश्चित ही भारत के विकास की रफ्तार को और तेज करेगा।
