पत्रकार को झूठे मामले में फ़साने की दी धमकी
कोतमा-जहां एक ओर प्रदेश सरकार पत्रकारों के लिए पत्रकार प्रोटेक्शन कानून बनाकर पत्रकारों के सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आती है वहीं इन दिनों पत्रकारों पर हमले का सिलसिला जारी है,अभी हाल ही के दिनों में अनूपपुर जिला के वरिष्ठ पत्रकार पर हुए जानलेवा हमला का मामला शांत नहीं हुआ था कि कोतमा नगर के युवा पत्रकार प्रदीप मिश्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा फोन कर जान से मारने की धमकी देने व अभद्र गाली गलौज का प्रयोग धमकाने का मामला सामने आया है जिससे क्षेत्र के पत्रकारों में प्रदीप मिश्रा को फोन पर मिले धमकी को लेकर काफी रोष है वहीं प्रदीप मिश्रा द्वारा खुद को मिली धमकी की जानकारी लिखित तौर पर पुलिस को देते हुए बताएं कि रात्रि मैं अपने घर में मौजूद था तभी फोन कर गाली गलौज एव जान से मारने की धमकी पत्रकार को दी गई।
पत्रकारों ने कोतमा थाने में दर्ज कराई शिकायत -प्रदीप मिश्रा एव अरूण त्रिपाठी को मिले फोन में धमकी को लेकर पत्रकारों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है जहां समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ मिल सके व भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाया जा सके जिसको लेकर पत्रकार अपनी जान की बाजी लगाकर भी समाज हित के लिए कार्य करता है फिर भी समाज में से ही कोई पत्रकारों की जान का दुश्मन बन खड़ा हो जाता है पत्रकार प्रदीप मिश्रा एवं अरुण त्रिपाठी के साथ गाली गलौज व धमकी दिए जाने वालों को लेकर कोतमा बिजुरी राजनगर रामनगर कोतमा के पत्रकारों ने विरोध जताते हुए धमकी दिए जाने वाले व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने की मांग की गई।

झोलाछाप डॉक्टर की खबर लगाने से मिली धमकी -वहीं प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अभी हाल ही के दिनों में मेरे द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर खबर प्रकाशित की गई थी कहीं यह उन्हीं किन्ही में से एक है जो यह भी कह रहा था कि झोलाछाप डॉक्टरों का खबर प्रकाशित करना बंद करो नहीं तो जान से खत्म कर दिए जाओगे।वही प्रदेश टुडे मीडिया कोतमा प्रतिनिधि अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मेंरे फोन पर भी आज्ञत मोबाइल नंबर से दिनांक 15/1/2019 को रात्रि लगभग 8.52 बजें फोन आता है सूचना का अधिकार अधिनियम 2006 के तहत जानकारी वापस लेने की धमकी और मेंडिकल कराने के नाम पर झूठे आरोप प्रत्यारोप की धमकी दी जा रही थी दोनों पत्रकारो के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई ।