फ़सल ऋण माफ़ी आवेदनों का समय से करें प्रमाणीकरण - कलेक्टर श्री ठाकुर



अनूपपुर/कोतमा- कलेक्टर श्री चंद्रमोहन ठाकुर ने जय किसान फ़सल ऋण माफ़ी योजना के समयबद्ध एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु समस्त आवेदनों के प्रमाणीकरण कार्य प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। इस हेतु आपने अवकाश के दिनो में भी सहकारी बैंकों को कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि 60 प्रतिशत आवेदन सहकारी बैंक से सम्बंधित हैं इस हेतु कलेक्टर ने ज़िले की समस्त 5 सहकारी बैंक शाखाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री ठाकुर ने ज़िला सहकारी बैंक शाखा अनूपपुर का भ्रमण कर जय किसान ऋण माफ़ी योजना के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। आपने पोर्टल में आवेदनों की प्रविष्टियाँ एवं हरी सफ़ेद एवं गुलाबी आवेदनो की सूचीवार प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान आपने ऋण माफ़ी आवेदनो के प्रमाणीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा के करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी, ज़िला सहकारी बैंक नोडल श्री डीके साहू एवं योजना के क्रियान्वयन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी अनूपपुर शाखा सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेंद्र सिंह परिहार उपस्थित थे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...