⚡ ब्रेकिंग News

कोतमा नगर में डुप्लीकेट अगरबत्ती,फर्जी तरीके से बनाने वाले गिरफ्तार




आरोपीत व्यक्ति सन्तोष यादव पिता राम खेलावन यादव, राजकुमार जैसवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जप्त कि गई सामग्री की कीमत लगभग 74,290/- रूपये बताई जा रही है

 कोतमा-थाना कोतमा से मात्र तीन किलोमीटर  की दूरी पर फर्जी तरीके से साई दुआ करो एंव पंचदेव अगरबत्ती बनाने का कार्य  मुकेश फूड प्रोडेक्ट एंव पूजा प्रोविझन की दूकान जो कि सन्तोष यादव पिता राम खेलावन यादव निवासी कल्याणपुर की दुकान के अन्दर साई दुआ करो अगरबत्ती के नाम से हूबहू (मोनो) दिखाने वाली अगरबत्ती गुप्त चुप रुप से बनाई एंव विक्रय  किया जा रहा है, फर्जी रुप से संचालित साई दुआ करो एंव पंचदेव अगरबत्ती बनाने का हूबहू दिखाने वाले एंव (मोनो) पैकिंग कर बेचे जाने की जानकारी मैसूरदीप परफ्यूमरी हाऊस कम्पनी के एरिया सेल्स मैनेजर चन्दशेखर वर्मा पिता बंशीलाल 236 हिम्मत नगर इंदौर भवर कुआ इंदौर को लगी और अपने साथी अजय तिवारी, संजय वर्मा  के साथ   थाने पर जा कर  उक्त विषय कोपी राईट के तहत मामले की लिखित शिकायत दिनांक 8/2/2019 को समय शाम 8 बजे दर्ज कराई और पुलिस प्रशासन को यह मैसूरदीप परफ्यूमरी हाऊस कम्पनी के एरिया सेल्स मैनेजर चन्दशेखर वर्मा व्दारा बताया गया कि यदि मैसूरदीप परफ्यूमरी हाऊस कम्पनी का रजिस्ट्रेशन  भारत सरकार से कराया गया है ,कंपनी जो प्रोडक्ट बनाती हैं  प्रोडक्ट हूबहू दिखाने और बजार पर बेचने पर उस प्रोडेक्ट की जाँच करा सकती हैं, थाना प्रभारी आर के वैश्य ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर छापामार कार्यवाही कराई गई जहाँ पर भारी मात्रा में साई दुआ करो एंव पंचदेव अगरबत्ती बनाने का समान  बरामद किया गया ।

*74,290 रुपये की डूप्लीकेट अगरबत्ती व सामाग्री जप्त* -

जिसमें साई दुआ करो अगरबत्ती के नाम से हूबहू दिखाने वाले अगरबत्ती पैकिंग करने का खाली बड़ा रेफर 3200 नग ,बोरियो में भरे साई दुआ करो अगरबत्ती पैकिंग के खाली छोटे रेफर, 18000 नग ,एक बोरी में पंचदेव अगरबत्ती के पैकिंग के खाली रेपर 600नग,खुली बोरियों में पंचदेव अगरबत्ती का बड़ा पैकिट का रेपर 570 नग, एक खुली बोरी में साई दुआ करो अगरबत्ती का खाली बड़ा रेपर 428 नग, एक खुली बोरी में साई दुआ करो अगरबत्ती का छोटा रेपर 3000 पीस, और एक बोरी पर साई दुआ करो अगरबत्ती लिखे भरे पैकिट 15 नग,एंव एक लाल रंग की बोरी में साई दुआ करो अगरबत्ती पैकिट का खाली छोटा रेपर 250नग, अगरबत्ती पैकिंग की पन्नी 40 नग, खुली बोरी पर जलने वाली अगरबत्ती के 29 नग पैकिट और साथ ही साथ 2 टेप और सील मशीन पुलिस प्रशासन द्वारा जप्त कि गई सामग्री जिसकी कीमत लगभग 74,290/- रूपये बताई जा रही है। मैसूरदीप परफ्यूमरी हाऊस कम्पनी के एरिया सेल्स मैनेजर चन्दशेखर वर्मा व्दारा यह भी बताया गया कि मेरे कम्पनी का प्रोइक्ट साई दुआ करो एंव पंचदेव अगरबत्ती डुप्लीकेट हूबहू दिखाने फर्जी तरीके से बना कर बाजार पर बेचने वाले मुकेश फूड प्रोडेक्ट एंव पूजा प्रोविझन कल्याणपुर विकास नगर निवास व्दारा भारत सरकार से रजिस्टर्ड कम्पनी की प्रतिष्ठा व सरकार को राजस्व को घाटा  चूना जन बूझ कर लगाया जा रहा है ।

*फर्जी अगरबत्ती बनाने वाले  पर मामला दर्ज*-
मैसूरदीप परफ्यूमरी हाऊस कम्पनी के एरिया सेल्स मैनेजर चन्दशेखर वर्मा व्दारा विषय कोपी राईट की शिकायत मुकेश फूड प्रोडेक्ट एंव पूजा प्रोविझन स्थित कल्याणपुर विकास नगर  में संचालित दुकान मालिक सन्तोष यादव पिता राम खेलावन यादव के दुकान के अन्दर छापामार कार्यवाही की गई और सामग्री जप्त कर सन्तोष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर  पूछताछ की गई पुछताछ के दौरान पुलिस को सन्तोष यादव ने बताया कि साई दुआ करो एंव पंचदेव अगरबत्ती बनाने का कार्य एवं साई दुआ करो एंव पंचदेव अगरबत्ती बनाने की सामाग्री मुझे   राज कुमार जैसवाल निवासी विकास नगर इस्लामगंज कोतमा है इनके कहने पर ही यह सब कार्य मेरे द्वारा अब तक किया जाता रहा है कोतमा पुलिस व्दारा अपराध क्रमांक  0048/2019 कापी राईट अधिनियम (संशोधित) 1958  के तहत धारा 51,63 ,के तहत सन्तोष यादव पिता राम खेलावन यादव  एवं राज कुमार जैसवाल निवासी विकास नगर इस्लामगंज कोतमा के विरुद्ध मामला दर्ज कर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 *सराहनीय रही इनकी भूमिका* -

थाना प्रभारी आर के वैश्य जी के निर्देशन पर ए एस आई अरविंद दुबे,ए एस आई मणिराज सिंह, आर . 208 कृपाल सिंह, 391.भानू ,महिला आर. 157 रीता सिंह पुलिस टीम ने कापी राईट अधिनियम के तहत कार्यवाही में
रही अहम भूमिका ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...