बहुउद्देशीय सीतामढ़ी बांध के लिए माननीय विधायक जी ने की पहल
कोतमा- कोतमा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि लगातार क्षेत्र में विकास करने की कवायद तेजी से जारी है और इसके लिए लगातार संबंधित विभाग के मंत्रियों से मिलकर माननीय विधायक सुनील सर्राफ जी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करा कर काम के बारे में बता रहे हैं !जिसमें जल्द ही कोतमा विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य होने चालू हो जाएंगे !
343 करोड़ बांध के लिए लिखा पत्र-
ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि माननीय विधायक सराफ जी ने जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह जी से मिलकर पत्र सौंपा है, बताया गया कि कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहुउद्देशीय सीतामढ़ी परियोजना जिसकी लागत 343 करोड़ बांध यहां पर बनना तय हुआ था ! लेकिन काफी दिनों से काम रुका हुआ है, पत्र में यह भी बताया गया कि कोतमा विधानसभा क्षेत्र कॉलरी क्षेत्र है, इसलिए यहां पर जलस्तर बिल्कुल नीचे चला जाता है ! इस बांध के बन जाने से आसपास के कई किलोमीटर के किसान खेती कर सकेंगे साथ ही जल समस्या से भी निजात मिल जाएगी !
12 ग्राम पंचायतों में लगेगा नल- जल-
ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि कोतमा विधानसभा अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की लागत से नल जल योजना लगाने का पत्र माननीय सुखदेव पासी जी मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पत्र सोपे है ! जिसमें ग्राम पंचायत बसखला, चाका, गोहांड्रा, कमरानटोला, लालपुर, मनमारी, मोहरी, पैरीचूहा, रेउसा, सीलपुर, ठोड़हां, उरतान, शामिल है इन निर्माण कार्यों को जल्द ही विभाग से अनुमति मिलते ही नल जल योजना का कार्य चालू किया जाएगा !