कोतमा - भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह द्वारा भालूमाड़ा स्थित पीएम श्री हाई स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।नगर पालिका की यह पहल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा के लिए सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पसान के वार्ड नंबर 13 के पार्षद दीपक यादव,नगर पालिका के उपयंत्री अनुभव त्रिपाठी,मंडल मंत्री अभिषेक सिंह उर्फ विक्की,वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा,बूथ अध्यक्ष वसीम अहमद सहित स्कूल के शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी मंडल पसान के मिडिया प्रभारी हिमांशू पासी द्वारा दी गई।