⚡ ब्रेकिंग News

लोकप्रिय अधिकारी संभागायुक्त की जबरदस्त कार्यवाही

ज्ञापन के कुछ ही घंटों में सुरेंद्र सिंह हुए निलंबित.. 
प्रदेश मध्य प्रदेश शहडोल शहडोल संभाग

ज्ञापन के कुछ ही घंटों में सुरेंद्र सिंह हुए निलंबित.. लोकप्रिय अधिकारी संभागायुक्त की जबरदस्त कार्रवाई…


शहडोल :बीते दिनों से चर्चे में चल रहा है कार्यपालन यंत्री सुरेंद्र सिंह क नाम सुर्ख़ियों में इसलिए चल रहा था क्योंकि इनके द्वारा शासकीय कार्यों में उदासीनता बरतने साथ ही दोषारोपण से बचने के लिए कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाने साथी जब इस संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछा गया तो प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ पर भी टीका टिप्पणी साथी अपमानित शब्दों का प्रयोग किया गया जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्री आर0बी0 प्रजापति द्वारा सुरेंद्र सिंह को शासकीय कार्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने, घटिया क्वालिटी के निर्माण कार्य कराए जाने जिसके परिणाम स्वरुप उनकी कोई उपयोगिता नहीं होने और दोषारोपण से बचने के लिए कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण प्रभारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग शहडोल श्री सुरेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के सहपाठी नियम 9(1) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री सुरेंद्र सिंह का मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग उमरिया नियत किया गया है, उन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

दिन भर के चर्चे में बने रहे सुरेंद्र सिंह…

सुरेंद्र सिंह द्वारा प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ इस प्रकार अभद्र शब्दों का प्रयोग करने से 2 दिन लगातार पान ठेला से लेकर चाय की दुकानों में व साथ ही कई चौराहों मैं इनके नाम का चर्चा बनी रहे आलम यह है कि यह बात इतनी फैल गई कि जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा को भी सुरेंद्र सिंह के शब्दों घोर निंदा करनी पड़ी।




शहडोल प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा था ज्ञापन…

सुरेंद्र सिंह के इस प्रकार बयान देने के बाद शहडोल प्रेस क्लब टीम ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त शहडोल के माध्यम से वस्तुस्थिति के चर्चा कर कार्यवाही की मांग उठाई ही थी की सूरज ढलते ही संभाग आयोग द्वारा कार्यवाही बढ़ाते हुए प्रभारी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण विकास सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...