⚡ ब्रेकिंग News

क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विधायक ने लिखा पत्र

कोतमा-विधानसभा कोतमा मैं चल रहे अवैध कार्यों से नाराज कोतमा विधायक सुनील सराफ ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोला है, आंदोलन की चेतावनी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है पत्र में उल्लेखित किया है कि कोतमा विधांशभा क्षेत्र में अवैध कार्यों जुएं,सट्टे,अवैध शराब धंधों और लगातार हो रही चोरियों को रोकने में जिला पुलिस नाकाम रही है यैसे मैं क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है,, इसे रोक लगाए पुलिस अधीक्षक नही तो अपने समर्थकों के साथ एक सप्ताह के अंदर करेंगे बड़ा आंदोलन कर सकारात्मक परिणाम की गुहार अपनी ही सरकार से लगाएंगे ।
गौरतलब है कि विधायक सुनील सराफ पूर्व में अवैध कार्यों को रोक लगवाने के लिए जिले की पुलिस कप्तान से कई बार मिल चुके पर लगातार हो रही चोरियों और अवैध कार्यों को समाप्त करने का प्रयाश पुलिस बल द्वारा नही किया गया जिससे विधायक कोतमा सुनील सराफ असन्तुस्ट हैं । विधायक सुनील सराफ ने पूर्व में बिजली विभाग के मनमाने रवैये से नाराज होकर आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं उनकी पूर्व चेतावनी से बिजली विभाग सक्रिय हुई थी और समस्याओं के निराकरण के प्रयाश मैं लग गयी और अब बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज होकर पुलिस अधीक्षक को भी आंदोलन की चेतावनी देकर अपनी ही व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।


इधर रामनगर में अवैध कार्य जोरों पर - वर्तमान में  आमाडॉड ट्रांसफार्मर में चोरी हुआ जिस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई ना ही रामनगर पुलिस  द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही की मांग की गई लगातार क्षेत्र में कुछ विपक्षी दल के तथाकथित नेताओं द्वारा जुआ सट्टा एवं अवैध शराब, कोयला चोरी, कबाड़ के कार्यों को खुला सरंक्षण दिया जा रहा है! थाने में पैसे दे कर फ़र्ज़ी रिपोर्ट कायम हो रहें हैं, लेकिन वास्तविक प्रताड़ित व्यक्तियों की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती! कब जागेंगे कुम्भकर्णीय निद्रा से शासन प्रशासन और नेता ???
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...