2 से 3 वर्षों पूर्व पाँच से सात व्यक्तियों की बंद पड़ी खदान हरद ओसीएम जमुना में हो चुकी मौत, पुलिस व रिस्को टीम ने एक मृतक व्यक्ति का शव को खोज निकाला ,शाम होने के कारण दूसरे शव को ढूंढने व खुदाई करने में रिस्को टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था,इस कारण कल एक बार फिर पुलिस व रिस्को टीम दूसरे शव को खोजने का कार्य किया जाएगा
कोतमा- जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत जमुना ओसीपी हरद में काफी वर्षो से बंद पड़ी कोयले की खदान पर भारी पैमाने पर अवैध रूप से कोयला का उत्खनन प्रशासन के चोरी-छिपे किया जा रहा था कोल माफिया गरीब परिवारों के लोगों को कुछ पैसे कमाने का लालच देकर अवैध कोयले का उत्खनन का कार्य कराया जाता है एक वक्त से दो वक्त का भोजन आस में गरीब लोग माफियाओं के चक्कर में अपना जीवन जोखिम में डालकर मौत के मुंह से हजारों मिल गहरे बंद पड़ी खदान पर कोयले निकालने का काम करते हैं विगत तीन-चार वर्षों में बन्द बड़ी खदान जमुना ओसीपी हरद पर 5 से 7 व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है लेकिन इस के बाद भी न कलरी प्रबंधन जगा न प्रशासन। लोग प्रतिदिन हजारों की संख्या में जमुना हरद बन्द पड़े ओसीएम पर अवैध उत्खनन करने के लिए पहुंचते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व थाना प्रभारी भालूमाड़ा के संरक्षण में कोयले का अवैध कारोबार काफी दिनों से चल रहा था।
दो व्यक्तियों की अवैध उत्खनन करते हुई मौत -
अवैध रूप से कोयला निकालते हुए दिनांक 16.1.2020 को ऋषिपाल सिंह उर्फ पप्पू एवं तेज लाल प्रजापति निवासी साकोला बदरा, घर से ओसीएम कोयला निकालने के लिए गए हुए थे अचानक लगभग 1 से 2 बजे दोपहर के बीच कोयला निकालते समय दोनों व्यक्तियों के ऊपर भारी भरकम पत्थर व मालवा गिरने से दब गए और मौके पर ही दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई जैसे ही इस घटना की जानकारी भालूमाडा़ थाना प्रभारी रामनाथ आर्मो को लगी वह तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर मौत की गहरी खाई में थाना प्रभारी रामनाथ अार्मो,प्रधान आरक्षक कमलेश सिंह एवं पुलिस टीम के साथ दोनों व्यक्तियों के मृत शव को खुदाई कर खोजने का कार्य शुरू कर दिया और मौके पर एस ई सी एक की रेस्क्यू टीम भी पहुंचकर प्रशासन एवं स्थानीय लोगो के साथ मिलकर शव को खोजने का कार्य कर रही थी। शाम 5:00 बजे समाचार लिखने तक एक व्यक्ति तेजपाल प्रजापति का शव खोजने में पुलिस कामयाब रही दूसरे ऋषिपाल का शव को खोजने का प्रयास किया जा रहा था।
कहना है-
बंद पड़ी खदान पर कोयले का अवैध उत्खनन हो रहा था,मालवा व पत्थर गिरने से मौके पर ही दोनों व्यक्तियो की मौत हो गई घटना स्थल में मृत शवो को खोजा जा रहा है एक शव मिल चुका है एक की तलाश जारी है।
एस एन प्रसाद
एस डी ओ पी,कोतमा