क्यों नही रह गया नगरपालिका और ट्रैफिक का डर,मुख्य मार्गो को जाम करते है दुकानदार



गाड़ी बीच मे खड़ी करके चले जाते है चाय पान पर क्यों तुले है क्या यह नगर उनका नही

कोतमा -- नगरपालिका के मुख्य बाजार मार्गो में इन दिनों बड़े बड़े दुकानदार जिनकी दुकानें 200 फीट गहरी है वह लोग रोड पर ऐसे दुकान लगा रहे हैं कि रोड पर चलना भी मुश्किल हो रहा है हालात बहुत बुरे है  इन दुकानदारों व अतिक्रमणकारियों को रोकने टोकने वाला कोई नहीं है सबसे ज्यादा बुरा हाल सब्जी मंडी रोड स्टेशन रोड हॉस्पिटल चौक देवी जी रोड और हनुमान तिराहा है जहां लोगों की दुकानें लंबी चौड़ी होने के बावजूद पूरी दुकानें रोड पर रखकर सड़क जाम कर रहे हैं और यातायात पर पूरी तरह कब्जा किया जा रहा  है प्रशासन के द्वारा कई बार कोशिस  करने के बाद भी इन दुकानदरों को कोई फर्क नहीं पडता हैं । नगर पालिका  द्वारा कई बार इन पर कार्यवाही की जा चुकी हैं लेकिन इन दुकान दारो  के हौसले और बुलंद हैं । हर बार यही होता हैं कि प्रशासन नोटिस के ऊपर नोटिस पंहुचा देती हैं लेकिन इन पर कोई असर नहीं होता और जब नगर पालिका कोई कार्यवाही करती हैं तो  छोटे छोटे ठेले वाले को परेसान किया जाता हैं। चाहे वो सब्जी वाले हो या चाट वाले सभी के ऊपर कारवाही की जाती हैं और ऐसे लोग जो रास्तो का अतिक्रमण कर रहे हैं उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती 

आदेशो का नहीं करते पालन

कई बार इन अतिक्रमणकारियों को यातायात और नगर  पालिका द्वारा सचेत  भी गया हैं  जगह भी दी गयी हैं लेकिन कुछ दुकानदार इन आदेशों को नही मानते ।

200फ़ीट गहरी दुकान होने के बाद भी सड़क कर रहे जाम

बाजार में ऐसे  ऐसे दुकानदार हैं जिनकी दुकान अन्दर से 200 फीट गहरी हैं फिर भी ओ लोग अपने दुकान का सामान बहार रोड पर रख कर रास्ता जाम करते  हैं ।

   नपा प्रशासन एक बार घूम कर हो जाते है शांत
      
कई बार ऐसे होता हैं जैसे नगर पालिका और यातायात विभाग कभी कभार निकालकर केवल लोगो को समझाइस देकर चले जाते हैं और कोई कायवाही नहीं करते जिससे  लोगो को और खुली छूट मिल  जाती हैं।

नही पड़ता फर्क नपा की नोटिस से 

नगर पालिका द्वारा कई बार लिखित में नोटिस दी चुकी हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती हैं। जिससे रास्तो में लंबा लंबा जाम लगा रहता है। बिना कार्यवाही के कुछ भी नहीं होने वाला।

शहर के मुख्य मार्गो में लगता है जाम

  रास्तो में लोगो द्वारा दुकान लगने से आवागमन से भरी परेसानी हो रही हैं । जो रास्तो  की दूरी 10 मिनेट में तय होती हैं वो लगभग घंटे  भर में जाम के वजह से तय हो रही हैं। 

कोतमा नगर के नागरिकों की माँग 

प्रशासन द्वारा  इन रास्तो को खाली करवाया जाए और जिन लोगो की दुकानें 200 फिट गहरी हैं अगर वो लोग ऐसा करके दुकान सामने लगा कर रास्ता जाम करते हैं तो उन पर कार्यवाही की जाये चाहे फिर कोई भी हो । बादः में  इन लोगो की वजह से ठेले वालो को परेशान करके कार्यवाही की झलक न दिखाई  जाये प्रशासन जमीनी स्तर पर जाँच करके कार्यवाही कर जनता को राहत प्रदान करे । कोई भी दुकान दर रास्ता जाम करता है  तो उसके ऊपर उचित कार्यवाही  की जाए
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...