जंगल में रहने वाले जीव-जंतु भी हमारे परिवार के सदस्य- सुनील सराफ

कोतमा-वन है तो पर्यावरण संतुलित है वनों से ही स्वच्छ वातावरण है हमारे जितने पूर्वज रहे हैं सब ने जंगलों में ही गुजर बसर किया है जंगलों से ही खाने-पीने का सामान जुटा थे वहां पर रहने वाले जीव-जंतु भी इंसानों के साथ मिलकर रहते थे जब तक आप जीव जंतुओं को परेशान नहीं करेंगे उनसे आपको किसी प्रकार से कोई भी खतरा नहीं है उक्त बातें मुख्य अतिथि के रुप में कोतमा विधायक सुनील सर्राफ ने वन अनुभूति एवं जागरूकता शिविर में वन विभाग द्वारा किए गए सीतामढ़ी पर कहीं, काका में कार्यक्रम में विधायक ने यह भी कहा कि जंगली सूअरों से होने वाले नुकसान पर किसानों की मदद की जाए या फिर किसानों को ऐसे गुण सिखाए जाए की वह जंगली सूअरों से अपनी खेती बचा सकें!
मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कोतमा विधायक ने पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जहां पर अनूपपुर के एसडीओ ओछी गोस्वामी ने कार्यक्रम में बताते हुए कहा कि सरकार की मंशा है अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को जंगल में रहने वाले जीव जंतुओं के बारे में बताया जाए वही जंगल के संरक्षण के बारे में भी बताया जाए जिसके लिए आसपास के स्कूलों से छात्र-छात्राओं को जंगल का निरीक्षण कराया गया और जंगल में रहने वाले जीव जंतुओं सहित पर्यावरण को संतुलित करने के लिए बताया गया है छात्र छात्राओं को आगे चलकर पढ़ाई में भी मदद मिलेगी ! कार्यक्रम में अनूपपुर एसडीओ छात्र छात्राएं वन विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...