सचिव लक्ष्मी सिंह की झूठी शिकायत थाने व नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे पर कैद राजकुमार शुक्ला लगभग 3.30 बजें से 4.30 बजे शाम कोतमा- थाने पर रहे उपस्थित, उड़न छू हो कर राजकुमार शुक्ला ने सचिव के साथ जमुनिया में कैसे कर सकता है ऐसी वारदात..!
कोतमा - जब से मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी और अनूपपुर जिले में तीनों विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी ने जीत कर,जीत का परचम लहराया तो कोतमा विधानसभा में आज कांग्रेसी नेताओं के ही सबसे बुरे दिन शुरू हो गए अब कांग्रेसी नेता खुद या कहने से भी नहीं चूकते अच्छा तो पूर्व की सरकार थी जिसमें द्वेष पूर्वक व राजनीति से पीड़ित झूठे मुकदमे तो दर्द नहीं हुआ करते थे आज आलम यह है कि कांग्रेसी नेताओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं कांग्रेसी नेता घर में सोते रहते हैं या फिर थाने पर सीसीटीवी कैमरे के सामने रहे आते हैं लेकिन राजनीति से पीड़ित सत्ता पक्ष के कुछ राजनेता अपने घमंड में चकनाचूर हो कर अपने ही पार्टी के नेताओ पर झूठी शिकायते करवा कर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं तो अपनी ही पार्टी की सरकार में कांग्रेसी नेताओं के प्रकोप से बचने के लिए मुख्यमंत्री,अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दे देकर अपने लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ग्राम पंचायत जमुनिहा में विकास कार्य के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया पीएम आवास,फर्जी मास्टर रोल,फर्जी जाब कार्ड, स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालय,फर्जी मजदूरी भुगतान, पीसीसी सड़क निर्माण कार्य, तालाब खुदाई, ग्राम पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी में बाउंड्री वाल, के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए शासकीय पैसों का गमन व भ्रष्टाचार सचिव लक्ष्मी सिंह व सरपंच ने मिल बांट कर किया। इन सब मामलों को लेकर ग्राम पंचायत जमुनिहा के पूर्व सरपंच एवं पीड़ित ग्रामीणों ने 19 जनवरी 2020 को शाम के लगभग 4 बजे कोतमा थाने पहुंचकर भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में सचिव लक्ष्मी सिंह के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने अपनी अपनी शिकायते थाना प्रभारी को दी थी। आज भ्रष्टाचारी सचिव लक्ष्मी सिंह के हौसले इतने बुलंद हैं कि यह कहने से भी नहीं हिचकीचाती कि जो मेरे विरुद्ध आवाज उठाएगा वह मेरे बारे में शिकायत करेगा व पत्रकार खबर प्रकाशन करेगा उस पर भी मै मामला दर्ज करवा दूंगी और पता नहीं चलेगा मेरी पहुंच पकड़ का किसी को अंदाजा नहीं है।
*सचिव की मड़हंत झूठी कहानी,सच सीसीटीवी कैमरे में कैद -*
ग्राम पंचायत जमुनिहा की सचिव लक्ष्मी सिंह पति बृजेश कुमार उम्र 32 वर्ष द्वारा 19 जनवरी 2020 को कोतमा थाने पर लिखित शिकायत करते हुए बताया कि सचिव जब ग्राम पंचायत जमुनिहा में राशन पात्रता पर्ची का सर्वे कार्य करके वापस लौट रही थी तभी शाम करीब 4:15 बजे लक्ष्मीकांत पांडे एवं राजकुमार शुक्ला जमुनिहा रोड में उसे रुकवा कर अभद्र गाली गलौज करने लगे,हाथ से राशन पात्रता पर्ची छीनकर दोबारा ग्राम पंचायत जमुनिहा में कार्य में आने पर जान से मरवा देने की धमकी की झूठी शिकायत कूट रचना रचित कर थाने पर सचिव ने की और पुलिस द्वारा धारा 341,353,186,294,506बी ता. हि. एवं 3(1) द,3(1)ध,3(2)(5-क) एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया जबकि 19 जनवरी 2020 को लगभग शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच राजकुमार शुक्ला कोतमा थाने में उपस्थित थे जहा ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित लोगो ने राजकुमार शुक्ला को थाना परिसर में देखा। वहीं थाना परिसर व नगर पालिका कोतमा में लगे सीसीटीवी कैमरे में राजकुमार शुक्ला की उपस्थिति देखी जा सकती है।
*भ्रष्टाचारी सचिव की झूठी शिकायत पर, मामला हुआ दर्ज -*
19 जनवरी 2020 को लगभग 3:30 बजे से लेकर 4:30 बजे शाम के बीच जनपद सदस्य के पुत्र अभिषेक साहू पर दर्ज हुए मामले को लेकर कोतमा थाने में कांग्रेस नेता जनपद सदस्य मंगलदीन साहू,राजकुमार शुक्ला,भोंचू एवं अन्य उनके समर्थक थाना प्रभारी से बातचीत करते हुए थाना परिसर के अंदर कई घंटे बीच देखे गए।लेकिन जमुनिहा ग्राम पंचायत की भ्रष्टाचारी सचिव लक्ष्मी सिंह ने 19 जनवरी 2020 को थाने पर जा कर राजकुमार शुक्ला के विरुद्ध झूठी शिकायत की और पुलिस ने भी आनन-फानन में विवेचना कर अगले ही दिन 20 जनवरी 2020 को राजकुमार शुक्ला पिता शंकर प्रसाद शुक्ला निवासी देवगंवा एवं लक्ष्मीकांत उर्फ रामजी पांडेय पिता सीताराम पांडेय निवासी रजाकछर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
कहना है -
सचिव ने मेरे ऊपर झूठी शिकायत की है और घटना का समय 4:15 शाम लिखा गया है उस वक्त मैं कोतमा थाने परिसर पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी पर मौजूद था जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी,भाजपा नेता, जमुनिहा के सैकड़ों ग्रामीणों एवं पत्रकारों ने मुझे थाने पर देखा है। सीसीटीवी कैमरे में भी मेरी उपस्थिति का समय कैद है शिकायत के दिन मुझको कई बार फोन सचिव ने लगाया उनसे मेरी बात भी हुई किसके कहने पर मुझ झूठे मामले दर्ज कराया गया है मैं नहीं जानता हूँ राजनीति से प्रेरित हैं पूरा मामला।
राजकुमार शुक्ला
पीड़ित
कहना
शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्ट कायम किया गया है दूसरे पक्ष द्वारा कुछ साक्ष्य घटना मौके पर उपस्थित ना होने का दिया जाएगा तो उस पर भी जांच कर कार्यवाही की जाएगी
आर.के. बैस
थाना प्रभारी,कोतमा