चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होगी मेरी पहली प्राथमिकता-सुनील

47 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा का होगा जीर्णोद्धार

कोतमा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को साफ सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है जिससे क्षेत्र की जनता को इलाज कराने में आसानी हो और अपना अस्पताल भी साफ-सुथरा बना रहे, मरीजों के लिए साफ एवं स्वच्छ बिस्तर हो अस्पताल में सफाई का आलम हो यह हमारा प्रथम उद्देश्य है,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा स्वास्थ्य सुविधाओं के इजाफे हेतु स्वीकृत बजट 47 लाख से होने वाले कार्यों के समीक्षा बैठक व परिचर्चा में पहुंचे कोतमा विधानसभा के विधायक सुनील सराफ ने कहा कि मैंने अपने घोषणा पत्र में यह कहा था कि स्वास्थ्य की व्यवस्था अपने क्षेत्र में सुधार लूंगा उसे पूरा करने का पूरा प्रयास भी कर रहा हूं उक्त बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे भूमि पूजन के दौरान कोतमा विधायक सुनील सर्राफ ने कही उन्होंने यह भी कहा पिछली सरकार ने कोतमा से सौतेला व्यवहार किया जिससे यहां पर क्षेत्र की जनता को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा नहीं मिल पा रही थी जिसे अब पूरा किया जा रहा है !

47 लाख रुपए से सजेगा अस्पताल- कोतमा विधायक ने बताया कि मेरे द्वारा लगातार माननीय प्रभारी मंत्री को अवगत कराया जा रहा था कि अपने क्षेत्र के अस्पताल की दुर्दशा दयनीय है जिस पर प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर 47 लाख रुपए से अस्पताल पर खर्च किए जाएंगे जिसमें सीसी पेपर, पेपर ब्लॉक वाइट वाशिंग, वाटर प्रूफिंग, स्वच्छता एवं विद्युत बोरिंग जल प्रदाय सिविल वर्क शामिल रहेंगे !

हर रोज बदले जाएंगे चद्दर, मुख्य द्वार पर तैनात होगा सुरक्षाकर्मी- कोतमा विधायक सुनील सर्राफ ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक दिन चद्दर नहीं बदले जा रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होने दूंगा बिस्तर  प्रत्येक दिन चद्दर बदले जाएंगे वह भी सब अलग-अलग कलर के होंगे जिससे या पहचान में आ जाए की चद्दर के बदलाव हो रहे हैं जिसके लिए मैं स्वयं समय-समय पर निरीक्षण भी करता रहूंगा, कोतमा विधायक ने कहां अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक गनमैन की नियुक्ति भी की जाएगी और जो भी अंदर जाएगा उसकी पूरी तरह से तलाशी ली जाएगी कि कहीं वह नशीली दवाएं, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तो लेकर अंदर नहीं जा रहा हमेशा देखने को आता है कि अस्पताल के अंदर गुटके के पीक नजर आते हैं वही बीड़ी सिगरेट के गुल भी बिखरे पड़े रहते हैं ! चाहे वह कोई भी हो उसकी जांच के बाद ही वह अस्पताल के बाद अंदर प्रवेश कर पाएगा जिससे अस्पताल स्वच्छ रहेगा !

पार्क एवं एसी रूम की होगी व्यवस्था- कोतमा विधायक ने बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक वार्ड ऐसा भी बनाया जाएगा जिसमें ए सी भी लगा होगा और वह रूम जनभागीदारी के माध्यम से व्यवस्थित होगा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पार्क की व्यवस्था की जाएगी जिसमें फूल व फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे वही पार्किंग की अलग से व्यवस्था भी की जाएगी  विधायक ने कहा कि मैं जब तक कोतमा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं व्यवस्था नहीं करा देता तब तक दम नहीं लूंगा ! कार्यक्रम में कोतमा विधायक सहित मनोज सोनी, ऋषि तिवारी, डॉ दीवान, मनोज सर्राफ  अंगा, एकलॉक अहमद सहित अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...