थाना प्रभारी कोतमा हुए सम्मानित

कोतमा- गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता करकेट्टा द्वारा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले अधिकारियों,थाना प्रभारीयो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अनूपपुर जिले के कोतमा थाना प्रभारी को अपराधों का निराकण करते हुए कार्यवाही को लेकर प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता द्वारा कलेक्टर अनूपपुर चंद्रमोहन ठाकुर की मौजूदगी में थाना प्रभारी कोतमा आर के बैस को प्रदान किया गया। बता दें कि नगर निरीक्षक कोतमा राकेश कुमार बैस ने अपराधों का निराकरण, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही करते हुए उत्कृष्ट कार्यक्षमता का परिचय दिया है। थाना प्रभारी को सम्मानित किए जाने पर थाना कोतमा के समस्त स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं थाना प्रभारी आर के बैस ने थाना-कोतमा के स्टाफ को इस पुरस्कार का श्रेय दिया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...