राजनगर- विभिन्न थानों में दर्ज अपराध का सीघ्र कार्यवाह कर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के दिन माननीय पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।हमारे क्षेत्र राजनगर के लिए बड़े ही गौरव का विषय है की उन्ही सम्मानित होने वाले प्रभावी पुलिस अधिकारियों में से एक हमारे थाना रामनगर के प्रभारी श्री बी एन प्रजापति जी भी है।
कुछ नजर उनके कार्यकाल पर-
पूर्व थाना प्रभारी कमल प्रताप सिंह के स्थानांतरण के उपरान्त लाचार पड़े थाना को तत्कालीन प्रभार के रूप में उपनिरीक्षक पद पर पदस्थ श्री बी एन प्रजापति जी को थाना प्रभारी रामनगर के रूप में जिम्मेदारी सौंपा गया जिसको उन्होंने बखूबी निभाते अपने कार्यभार में पड़े 282 प्रकरण में से 272 का निकाल कर जिले के श्रेष्ठतम थानों की सूची में थाना रामनगर की गिनती करवाई एवं ताबड़तोड़ कार्यवाही और लगातार सक्रियता से थाना रामनगर का नाम जिले के अव्वल दर्जे के पुलिस थानों में गिनती होने लगी।
31 दिसम्बर 2019 तक की यदि उनकी कार्यवाही को देखा जाए तो हमे काफी कुछ देखने को मिलता है।
अवैध पयकारी पर लगा अंकुश-
आबकारी एक्ट के कुल 106 प्रकरण दर्ज कर अवैध पयकारी पर इन्होंने अंकुश लगा दिया, 1072 देशी पाव,210 लीटर महुआ शराब, 84 लीटर अंग्रेजी शराब कुल कीमती 1,42,700 रुपये ,अर्थ दण्ड समेत दण्ड, दण्डित आरोपियों को कराया गया।
जुआरी और सटोरी रोना रो रहे-
क्षेत्र के जुआरी और सटोरी थाना रामनगर के नाम का रोना रो रहे है, थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में सट्टा के कुल 11 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड समेत 11000 रुपये एवं जुआं के कुल 14 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड एवं जप्ती समेत कुल 1,10,000 रुपये लगभग अपराधियों से दण्डित करवाया।
वाहन चालान में सिफारिस नही चला-
कुल 914 प्रकरण वाहनों की चालानी कार्यवाही के दर्ज हुए और शासन के खाते में जमा करने हेतु जब 3,11,500 रुपए समन शुल्क वसूल जमा किए तब सभी चालान भोगी हेलमेट कागज साथ लेकर नियम कानून से निकलना चालू कर दिए।
अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर तत्काल कार्यवाही-
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के 12 प्रकरण दर्ज कर जिलाध्यक्ष महोदय अनूपपुर से 1,59,500 रुपये दण्डित करवाया।
तुरन्त कार्यवाही की प्राथमिकता के साथ।
अपराधियो पर लगातार कार्यवाही,लगातार मुकदमे-
4 अपहरण की गयी अपह्रताओं को उनके परिजनों को सुरक्षित सौंपा गया एवं अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की गयी,आर्म्स एक्ट के 6 प्रकरण पर कार्यवाही की गयी,धारा 151 के 36 प्रकरण,धारा 107,116(3) के 497 इस्तगासा कर बाऊंड ओवर कार्यवाही,धारा 110 के 25 इस्तगासा के साथ जिलाध्यक्ष महोदय के समक्ष जिला बदर के भी 3 प्रकरण पेश किए।
इन्ही वजह से सम्मान हो रहा श्री प्रजापति का-
कोतमा अनुविभाग अंतर्गत बिजुरी और रामनगर थाना क्षेत्र में उज्जवला गैस योजना के तहत कनेक्शन दिलाने के झांसे में युवकों द्वारा अंगठे के निशान लगाकर तीन ग्रामीणों के बैंक खातों से 5 लाख 45 हजार रूपए आहरण करने के मामले में रामनगर थाना प्रभारी द्वारा दो मुख्य आरोपियों राजीव राय एवं शैलेन्द्र राय को गिरफ्तार किया था एवं मुद्रा लोन के नाम पर आम गरीबो को ठगा जा रहा था, उसी मायाजाल का पर्दाफास करते हुए एक बैंक मुद्रा लोन के प्रकरण में एक राजनीतिक व्यक्ति सिंपु पाण्डेय एवं उसके सहअपराधियों का किसी भी राजनीतिक दबाव की परवाह किए बगैर गिरफ्तारी करना एवं इस धोखाधड़ी के मायाजाल का पर्दाफास करना ही उनके श्रेष्ठता का अभूतपूर्व परिणाम निकला।
बहरहाल इसके साथ उपरोक्त सभी की गयी सराहनीय कार्यवाही एवं क्षेत्र को अपराध मुक्त करने के पुरजोर प्रयास में की जा रही कोशिशो के कारण ही आज गणतंत्र दिवस के दिन मुख्यालय में कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा द्वारा श्री बी एन प्रजापति जी को सम्मानित किया गया है।
इनका कहना है-
यह सम्मान के लिए मेरे साथ सभी थाना के स्टाफ एवं नगर के समस्त जनता को धन्यवाद अर्पित करता हूं
जिन्होंने लगातार मेरी मदद की!
बी एन प्रजापति
थाना प्रभारी रामनगर