मार्कण्डेय आश्रम में आज होगा कन्या भोज,ब्राम्हण भोज व संत समागम

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे पूरे कार्यक्रम में उपस्थित
अमरकंटक- नर्मदा जयंती कार्यक्रम के उदघाटन में पहुंचे मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ, का आगमन  12:30 अमरकण्टक नर्मदा मन्दिर में हुआ।माँ नर्मदा के  पूजन,दर्शन,अमरकण्टेश्वर महराज की पूजा अर्चना किये  उपरांत विशाल शोभायात्रा नर्मदा कुंड से नगर भृमण के लिए निकली नगर भृमण पश्चात शोभायात्रा  मन्दिर पहुंची।उसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मंचीय कार्यक्रम का उदघाटन किया गया।नर्मदा जयंती के अवसर पर अमरकंटक पहुंचे कमलनाथ जी दिग्विजय सिंह जी, का विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति जी ने माल्यार्पण कर स्वागत किये।मार्कण्डेय आश्रम में आज होने वाले कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
मार्कण्डेय आश्रम के महामंडलेश्वर आचार्य रामकृष्णनंद जी ने नर्मदा उत्सव अमरकंटक में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर  जिला प्रशासन की सराहना किये उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर ने बहुत ही बारीकी से एक एक बिंदुओं को लेकर श्रद्धालुओं व अतिथियों की रुकने व भोजन की विधिवत व्यवस्था बनाई है। व पूरे कार्यक्रम को खंड खंड में बांटकर पूरे नर्मदा क्षेत्र को भक्तिभाव से परिपूर्ण कर दिए है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के  रुकने के लिए जगह जगह तंबू टेंट के आवासीय परिसर बने हैं व जगह जगह भोजन की व्यवस्था की गई है ताकि किसी श्रद्धालु को असुविधा नहो।नर्मदा जयंती के इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर में करके नर्मदा की महिमा को  जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक सफल आयोजन है। निश्चित रूप से जिले को बुद्धि जीवी कलेक्टर मिला है।वर्तमान में पर्यटन को लेकर कांग्रेस सरकार काफी जाग्रत है।पहली बार इतना बड़ा आयोजन हुआ है।

*आश्रमो को शासकीय आवास न बनाये,आश्रम आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हैं*
मार्कण्डेय आश्रम के महामंडलेश्वर आचार्य रामकृष्णनंद जी ने नर्मदा जयंती व अमरकंटक क्षेत्र में होने वाले किसी भी आयोजन को लेकर यह बात भी कही की नर्मदा क्षेत्र में समस्त आश्रम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए है।किसी भी आयोजन में प्रशासन इसे शासकीय आवास के रूप में उपयोग करने की न सोंचे हर आश्रम से श्रद्धालुओं का लगाव है व एक आश्रय के सहारे वो अमरकंटक दर्शन हेतु आतें हैं व इन समस्त आश्रमो में भोजन व आश्रय उन्हें मिलता है।आयोजनों में शासकीय आवास हेतु आश्रमो के अधिग्रहण पर श्रद्धालुओं को भी असुविधा होती है।
*मार्कण्डेय आश्रम में आज होगा कन्या भोज,ब्राम्हण भोज व संत समागम*
श्री माता सेवा सदन के संचालक अधिवक्ता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीधर शर्मा ने बताया कि मार्कण्डेय आश्रम में कल 1 फरवरी को अमरकंटक पधारे विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति व पूर्व मुख्यमंत्री माननीय दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में कन्या पूजन ,कन्या भोज व ब्राम्हण भोज का कार्यक्रम होना है जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकीं है मार्कंडेय आश्रम में सन्त समागम का कार्यक्रम भी रखा गया है।उसके उपरांत दिग्विजय सिंह जी भोपाल प्रस्थान करेंगे।
नर्मदा जयंती के उदघाटन कार्यक्रम व पूजन अर्चन शोभायात्रा में मार्कण्डेय आश्रम के महामंडलेश्वर आचार्य रामकृष्णनंद जी
कल्याण आश्रम के महंत हिमाद्रि जी,बल्लू महराज प्रधान पुजारी,बंटी महराज,नीलू महराज,, बन्दे महराज,कमलेश महराज श्रीधर शर्मा एवम समस्त पंडा पुजारी सहित प्रशासन व नेता उपस्थित थे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...