अनूपपुर -पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद राज्यसभा श्री दिग्विजय सिंह नर्मदा जयंती के अवसर पर मार्कण्डेय आश्रम द्वारा आयोजित कन्यापूजन एवं विशाल भंडारा समारोह में शामिल हुए। आपने आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि रामकृष्णानन्द महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती अमृता सिंह, महामँडेलश्वर रामभूषणदास शांति कुटीर आश्रम, विधायक कोतमा श्री सुनील सराफ़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीधर शर्मा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि साधु संत एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कन्या पूजन में हुए शामिल पूर्व मुख्यमंत्री
सच से सामना
0