कोतमा - दिन रविवार 19 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा यह 21 जनवरी तक चलेगा। जनपद अन्तर्गत कुछ चिन्हित प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र भी खुले रहेंगे पिछले चरणों की तरह इस चरण के लिए भी जन्म से पांच वर्ष तक के 33 हजार से भी ज्यादा सम्भावित बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ के एल दीवान ने बताया कि इस चरण के लिए 456 टीकाकरण कर्मचारियों के माध्यम से 228 टीम(बूथ -212,मोबाइल टीम -10, ट्रांजिट टीम -6) एवं 30 सुपरवाइजर के निगरानी में बनाए गए हैं। इसके माध्यम से 19 जनवरी को बूथ स्तर पर पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 21 जनवरी 2020 तक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेंगे। वहीं लोगो को जागरूक करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ के एल दीवान ने बताया कि पोलियो की दवा पांच वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिये आवश्यक है। साथ ही लोगो से अपील की है कि शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को अधिक से अधिक बूथ पर ही लाकर दवा पिलाये और कोई भी बच्चा छूटने न पाए इसका ध्यान रखें।
सुरक्षा चक्र टूटे नहीं,कोई बच्चा छूटे नहीं
सच से सामना
0