जरूरतमंदों तक रोजाना कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचा रहे भोजन

नगर सहित दर्जनों गांव को किया गया सेनीटाइज

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत, रोजाना बांट रहे 1000 से ऊपर पैकेट खाना

कोतमा- वैसे तो जब नेता खड़े होते हैं तो भीड़ अपने आप लगनी चालू हो जाती है लेकिन असल भीड क पता जब चलता है जब बुरे वक्त में भी वह काम आए तब वह भीड़ नहीं कार्यकर्ता के रूप में उसे देखा जाता है ! ऐसा ही इन दिनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी दिखाई है !कोरोनावायरस को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है तो दूसरी ओर जरूरतमंदों को कांग्रेस के कार्यकर्ता रोजाना गांव-गांव घूमकर भोजन का प्रबंध कर रहे हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोतमा विधायक सुनील सराफ के निर्देशानुसार रोजाना जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली है जिसे लगातार हम पूरा कर रहे हैं आपको बता दें कि कांग्रेस के कार्यकर्ता रोजाना 1000 से ऊपर भोजन के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं वहीं जब तक लॉक डाउन के हालात बने हैं तब तक इनका भोजन पहुंचाने का काम जारी रहेगा !

लगातार विधायक भी दौरे पर-

 कोतमा विधायक ने बताया कि एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र को धन्यवाद देना चाहेंगे जो इस बुरे दौर में सैनिटाइज की मशीन उपलब्ध कराई है जिससे आज पूरे क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में भी सैनिटाइज किया जा रहा है ! तो वही कोतमा विधायक क्षेत्र के दौरे में लगे हुए हैं भोजन बांटने के साथ नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों को सैनिटाइज भी करने का जिम्मा उठा रखा है इसी कड़ी में कोतमा विधायक ने कोरोना वाइरस से बचाव हेतु  बिजुरी शहर लोहसरा ,भक्ता ,भावनिहा,बहेराबान्ध,कोठी,तरसिली, गुल्लीडांड, पचखुरा,बिसुनटोला,निगवानी,गढ़ी, लामटोला,रेऊला में सेनेटाइज किया गया, कोतमा विधायक का कहना है कि  हमारे ग्रामीण क्षेत्र भी पूरी तरह सुरक्षित है !


पिछले 2 दिनों में  दर्जनों गांव में पहुंचाए जरूरतमंदों को भोजन - कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने  पिछले 2 दिनों के अंदर  विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में  जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम किया है  जिसमें ग्राम थानगांव,बेनीबहरा,व बहेराबाँध, कुदरी,जलसार,साजाटोला,भुईला,व धवईटोला,ग्राम कोठी,गुलीडॉड,तरसिली, और उमरदा मे भी पहुंचकर जरूरतमंदों भोजन पहुंचाते हुए कहा है कि यह काम आगे भी जारी रहेगा !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...