लॉक डाउन का उल्लंघन करते तीन व्यक्तियों पर हुई कार्यवाही

राजनगर -थाना रामनगर में कोविड -19 की रोकथाम हेतु चल रहे देश व्यापी लॉक डाउन एवं श्रीमान जिला दण्डाधिकारी अधिकारी महोदय अनूपपुर द्वारा धारा 144 सीआरपीसी आदेश लगा होने के दौरान दिनांक 10/04/2020 लॉक डाउन एवं धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करते पाये  जाने पर आरोपी 01 मो0 इबरार अंसारी पिता नियाज अहमद उम्र 26 वर्ष निवासी सी - सेक्टर  राजनगर को भगत सिंह चौक आम रोड मे मोटर साइकल एसएफ डीलक्स सोल्ड से 02 विजय सिंह मसराम पिता जय सिंह मसराम उम्र 28 वर्ष निवासी बेलियाछोट जो शांति नगर तिराहा आम रोड पर मोटर साइकल क्रमांक 
सीजी 16 एफ 2453 से एवं 03 प्रमेश कुमार केवट पिता बीरबल केवट उम्र 29 वर्ष निवासी - माइन्स कॉलोनी राजनगर जो साइडिंग तिराहा आम रोड पर मोटर साइकल क्रमांक एमपी18 एमके 5841 से बिना किसी वैध कारण के घूमने पाए जाने पर धारा 188 ता0हि0 के तहत कार्यवाही की जाकर मोटर साइकल जप्त कर गिरफ्तारी की गई इस प्रकार दिनांक 10/04/20 को कुल 3 व्यक्तियों के विरुद्ध नॉक डाउन एवं धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करते पाये  जाने पर धारा 188 ता0हि0 के तहत कार्रवाई की गई ! उपरोक्त कार्यवाही श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय अनूपपुर के आदेश पालन में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला अनूपपुर एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय जिला अनूपपुर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी रामनगर उप निरी0 बी एन प्रजापति उनि त्रिलोक सिंह सउनि पुष्पराज सिंह सउनि रंगनाथ मिश्रा एवं पुलिस स्टाफ द्वारा कार्यवाही की गई!
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...