भाजपा का हर कार्यकर्ता मुसीबत की घड़ी में है साथ-सिद्धार्थ

5 दिनों के लिए रसोई घर में दिया अन्न और कहां मुसीबत की घड़ी में हम साथ हैं !

अनूपपुर- देश में फैली  महामारी और चल रहे लॉक डाउन से आज पूरा देश परेशान है, इस मुसीबत की घड़ी में भाजपा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता समाज सेवा में दिन रात लगे हुए हैं वही अपने निजी खर्चे से लोगों  को भोजन कराने का कार्य पर लगे हुए हैं ! अनूपपुर जिले के पसाननगर पालिका में  अटल बिहारी आपदा रसोईघर से रोजाना जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है पसान  मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व एचएमएस जमुना कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष श्री कांत शुक्ला ने 5 दिनों के लिए रसोई घर का खर्चा उठाया है जिसमें वह राशन की सामग्री भी उपलब्ध करा रहे हैं आटा, दाल, सब्जी सहित जरूरत की चीजें रसोई घर में उपलब्ध कराने के साथ जरूरतमंदों को भोजन भी कराया जा रहा है ! आपको बता दें कि जिले में लॉक डाउन होने के कारण सबसे ज्यादा समस्या गरीबों की थी जिनके पास खाने के लिए पर्याप्त समान नहीं थे, जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे आकर जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की है, जो आगे भी जारी रहेगा !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...