अनूपपुर - शिवसेना अनूपपुर जिला इकाई द्वारा नगर परिषद डूमरकछार, बनगवाँ व डोला मे नियम विरुद्ध किये गये संविलियन व भर्ती प्रक्रिया के विरोध में दिनांक 31/08/2021 को शिवसेना जिला अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में बिजुरी एवं नगर परिषद बनगवाँ (राजनगर) भगत सिंह चौक में सैकड़ो शिवसैनिकों ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुये नगरीय प्रशासन का पुतला दहन किया था, जिस पर रामनगर पुलिस द्वारा लगभग दर्जन भर शिवसैनिकों के विरुद्ध धारा 188 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। शिवसेना शहडोल संभाग कार्यकारिणी सदस्य जिला अध्यक्ष शिवसेना अनूपपुर पवन पटेल ने बताया कि नगर परिषद में संविलियन और डायरेक्ट भर्ती घोटाले में जो प्रदर्शन हुआ जिस पर रामनगर पुलिस द्वारा मुझे जानकारी दी गई की मेरे सहित दर्जनभर शिव सैनिकों के ऊपर धारा 188 के तहत मुकदमा कायम किया गया है जिस पर मैं रामनगर पुलिस को बहुत धन्यवाद देता हूं साथ ही रामनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि हमें आगे लड़ाई लड़ने के लिए अपने थाने में रजिस्टर्ड किया और हमें लाइसेंस प्रदान किया साथ ही यह भी बताया कि पुलिस से हमारा कोई विरोध नहीं है जब सत्ताधारी लोग त्राहिमाम करते थाना पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ न्यायसंगत काम करते हुए हमारे ऊपर मुकदमा किया अच्छा लगा यह जानकर कि सत्ताधारी लोगों को मदद करते हुए रामनगर पुलिस ने मुकदमा किया। हमारे कदमों को रोकने वाली ताकत को मीडिया के माध्यम से बताना चाहता हूं कि वह इस गलतफहमी में ना रहे की ऐसे मुकदमों से शिवसैनिकों का कदम रुक जाएगा और अभी यह तो हमारा एक भी परसेंट का प्रदर्शन नहीं था आने वाले समय में दिखेगा कि शिवसेना के आक्रामक प्रदर्शन से क्या होता है और ऐसे धारा मुकदमों से हमे कोई फर्क नहीं पड़ता पुलिस से आग्रह है वह अपना काम करें शिवसेना अपना काम करेगी।
आम जनों के हित की लड़ाई लड़ती आई और लड़ती रहेगी शिवसेना-पवन पटेल
सच से सामना
0