⚡ ब्रेकिंग News

सम्पन्न हुई मंडल पसान की कामकाजी बैठक,मंडल प्रभारी रश्मि खरे की मौजूदगी में बनी आगामी रणनीति

कोतमा - नगर के पसान कार्यालय में मंडल पसान की एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह,मंडल प्रभारी रश्मि खरे, विधानसभा अनूपपुर के विधायक प्रतिनिधि उदय सिंह,वरिष्ठ नेता लाल बहादुर जायसवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल, मंडल के महामंत्री अजय यादव, शिवभान सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अब्दुल कलाम,पार्षदगण,मंडल पदाधिकारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता,की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।बैठक की शुरुआत संगठन के मूल उद्देश्यों एवं पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा से हुई। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। समीक्षा में जहां कुछ क्षेत्रों में सक्रियता की सराहना की गई, वहीं कुछ स्थानों पर कार्यों में गति लाने की आवश्यकता भी जताई गई।


नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, समन्वय और निरंतर सक्रियता बेहद आवश्यक है।


बैठक में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इसमें सदस्यता अभियान को गति देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, विभिन्न सामाजिक एवं जनहित मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी निभाने तथा क्षेत्र में संगठन की उपस्थिति को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही विशेष अभियान चलाकर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

मंडल प्रभारी रश्मि खरे ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से ही संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बना सकेगा।हमे समाज एवं क्षेत्र के आखिरी व्यक्ति को संगठन से जोड़ना है और हर तरफ विकास कार्यों को लेकर अपनी अपनी भूमिका निभानी है।हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ता है जो भाजपा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और हर बैठक हर कार्यक्रम में उपस्थित रहते है।

वही पसान मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं—जैसे पेयजल, सड़क एवं स्वच्छता—को लेकर सुझाव दिए, जिन पर संगठन स्तर पर आवाज उठाने की बात कही गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।इस दौरान मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।उपरोक्त जानकारी मंडल पसान के मिडिया प्रभारी हिमांशू पासी द्वारा दी गई।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...