⚡ ब्रेकिंग News

पीड़ित को नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व पार्षद व जनपद सदस्य ने की पैसे ठगी..?

नपा पसान पूर्व पार्षद रामप्रसाद बैगा एवं जनपद सदस्य रामनाथ बैगा पर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, बेरोजगार युवक को नटवरलाल ने शिक्षा गारंटी नौकरी देने के बहाने कि पैसे की ठगी 


कोतमा - कोयलांचल क्षेत्र में ठगबाज नटवरलाल कोई कमी नहीं है यह बात अलग है कि नटवरलाल अपने अपने चेहरे बदल बदल कर स्थानीय लोगों को ठगी का शिकार अब तक बनाते आए हैं। नटवर लाल पहले सीधे-साधे युवाओं को शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर अपने झांसे में लेकर मोटी रकम ले लिए जाते हैं इसके पहले ठगबाजो की धोखाधड़ी चाल को पीड़ित व्यक्ति कुछ समझ पाता वह पैसे लेकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं ।अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र भालूमाडा़, जमुना, कोतमा,बिजुरी राजनगर, आमाडांड में कुछ दिन पूर्व ऐसे-ऐसे ठगवाज बहरूपिया बाग रहे थे।किंतु अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल द्वारा पदभार संभालते ही कई वर्षों से सूदखोरों के फैले सम्राट को उखाड़ फेंका गया आज आलम ऐसा है सूदखोर,बैंक दलाल,आईपीएल सटोरियों अपना-अपना काला कारोबार का सम्राट बंद कर रातो रात अपना बोरिया बिस्तर बांध कर दूसरे जिले पर पनाह लेकर लुकेछिपे पुलिस से भाग रहे हैं।पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल की निष्पक्ष कार्यवाही से जिले व प्रदेश में हड़कंप मच गया,जिले में कुछ अपराधी अवैध कारोबारियों जो डेरा बना कर यहां स्थापित बैठे हुए थे,वह सब पुलिस कार्यवाही के डर भय से भाग खड़े हुए है।संपूर्ण जिला शांति व्यवस्था अपराध मुक्त की दिशा में बढ़ रहा इन सभी सफलताओं का श्रेय पुलिस अधीक्षक की निष्पक्ष कार्यवाही को निश्चित तौर पर जाता है,जिसकी सराहना स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुले मंच से की है।भालूमाडा़ थाना क्षेत्र में आज भी कुछ नटवरलाल राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस कार्यवाही से अब तक बचते चले आए हैं।

पीड़ित ने पूर्व पार्षद व पूर्व जनपद सदस्य पर ठगी का लगाया गंभीर आरोप -

पीड़ित व्यक्ति राजेश कुमार रैदास पिता मोहनलाल रैदास उम्र 41 वर्ष वार्ड क्रमांक 18 न्यू पीली दफाई भालूमाडा़ पसान निवासी द्वारा भालूमाड़ा थाने में दिनांक 9/11/2021 को लिखित शिकायत करते हुए रामप्रसाद बैगा पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 8 निवासी ठिहाई टोला पसान एंव रामनाथ बैगा पूर्व जनपद सदस्य ग्राम पंचायत कदमहा पर शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे की धोखाधड़ी व ठगी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि रामप्रसाद बैगा पूर्व पार्षद नगर पालिका परिषद पसान से पुरानी जान पहचान थी दिनांक 15 अगस्त 2001 को रामप्रसाद बैगा पूर्व पार्षद पसान अपने साथ पीड़ित के घर अपने रिश्ते के साले राम नाथ बैगा भूत पूर्व जनपद सदस्य ग्राम पंचायत कदमहा वार्ड क्रमांक 19 को लेकर आए और बोले शिक्षा गारंटी की नौकरी करना है।तब बेरोजगारी युवक राजेश कुमार रैदास नौकरी पाने के चक्कर में उनसे हामी भर ली,तभी दोनों व्यक्तिय शिक्षा गारंटी फार्म लेकर आए और बोले कि फार्म भरकर जमा कर दो,हम तुम्हारी नौकरी जल्द ही शिक्षा गारंटी में लगवा दूंगा।


शिक्षा गारंटी की नौकरी जॉइनिंग से पहले लिए 10 हजार,काम होने पर मोटी रकम -

 पीड़ित व्यक्ति राजेश रैदास ने बताया दिनांक 30/08/2001 को पुनः दोनों व्यक्ति पीड़ित राजेश कुमार रैदास के घर आए और तब रामनाथ बैगा बोले कि आपका काम हो गया है संबंधित अधिकारी को 10 हजार रुपए तत्काल देना है तभी राजेश आपकी जॉइनिंग होगी।बेरोजगार युवक कुछ समझ ना सका, शिक्षा गारंटी शासकीय नौकरी पाने के चक्कर में नटवरलाल जालसाज रामप्रसाद बैगा पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 8 पसान एवं रामनाथ बैगा पूर्व जनपद सदस्य को 10 हजार रूपये थमा दिए। और नौकरी जॉइनिंग होने के उपरांत मोटी रकम पीड़ित व्यक्ति से मांग की गई थी। पीड़ित व्यक्ति को कई वर्षों तक दोनों व्यक्तियों नौकरी लगवाने के लिए इधर-उधर घुमाते फिराते रहे और यह भरोसा दिया जाता रहा कि नौकरी नहीं लगेगी तो आपका पैसा रिटर्न किया जाएगा।आज कल करते करते नौकरी लगवाने के नाम पर 20 वर्ष गुजर गए, पीड़ित को न नौकरी मिली और न ही पैसा वापस मिला।विवश होकर पीड़ित राजेश रैदास भालूमाड़ा थाने पहुंचा और आप बीती कहानी घटना को भालूमाडा़ थाना प्रभारी से बताई और लिखित शिकायत कराते हुए ऐसे ठगबाजो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...