सोही बेलहा में पेड़ के नीचे मृत अवस्था में मिला महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस

कोतमा - अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोही बेलहा में 26 फरवरी 2022 को सुबह संगीता चौधरी तुलसी दास चौधरी उम्र 38 वर्ष कसाव घर के पास ही स्थित एक पेड़ के नीचे मृतक अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना महिला के पति तुलसीदास चौधरी के द्वारा थाना भालूमाडा पुलिस को दी गई पति तुलसीदास चौधरी ने बताया कि सुबह जब वह उठा तो घर पर उसकी पत्नी नहीं थी बाहर निकल कर देखा तो घर के बाहर स्थित एक पेड़ के नीचे पत्नी संगीता का शव पड़ा हुआ मिला और उसके मुंह से खून निकल रहा था घटना की सूचना मिलने पर भालूमाडा पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मौके पर पहुंचकर विवेचना प्रारंभ की है महिला की मृत्यु किन कारणों से हुई है यह जांच उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...