बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब की पैकारी जोरों पर प्रशासन ने साधी चुप्पी

अनूपपुर- बिजुरी थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब का ठेका तो है लेकिन एक सवाल अकसर सामने आता है की शहर से लेकर गांव-गांव तक अवैध शराब की पैकारी का कारोबार फैला हुआ है शराब ठेकेदार का साम्राज्य गांव के गलियों तक फैला पसरा हुआ है जो बिना भय व बिना रोक टोक के शराब बेचवाने का काम कर रहे हैं शराब ठेकेदार हर जगह पर अपने गुर्गों को बैठाकर शराब बेचने का अवैध कारोबार क्षेत्र में धड़ल्ले से करा रहे हैं। नगर व गांव के गलियों में चारो तरफ अवैध शराब बिक्री के चलन ने जोर पकडा है जहाँ नगर का युवा शराब के लत में मदहोश होकर अपराध की दुनिया में जा रहा इसके बावजूद स्थानीय पुलिस का अमला व आबकारी पुलिस का मौन रहना इनके कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खडा करता। 

*नगर में खुलेआम संचालित है अवैध शराब की पैकारी*

शराब ठेकेदार द्वारा अपने चिन्हित लोगो से अवैध शराब की पैकारी खुलेआम बिजुरी नगर के कपिलधारा, दलदल, नंदगांव,थानगांव,मोहरी, बेलिया फाटक व आसपास के गांव नगर में भी पैकारी करते नजर आते हैं जहाँ पर संचालित ढावे ठेलों व दुकानों में पैकारी की जाती हैं जिसकी जानकारी नगर निरीक्षक को होने के बाद भी निरीक्षक के द्वारा कार्यवाही न करने से इनके हौसले बुलंद होते जा रहे। ठेेकेदार इसी का फायदा उठाकर मजदूरों व बच्चों को शराब आसानी से मुहैया करा नशे के दलदल में धकेल रहे नगर व पंचायतो के मुख्य जगहों पर बकायदा दुकान शराब के ठीहे संचालित है जहां से परोसने का काम धड़ल्ले से किया जाता है इन क्षेत्र में शासन के अनुरूप लायसेंसी शराब के देशी व विदेशी दुकाने होने हैं बावजूद नगर के प्रमुख चौराहों कालोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों सहित पंचायतों में शराब ठेकेदार पुलिस व आबकारी के मिलीभगत से दुकाने संचालित करवा रहा है जिससे लोगों को शराब आसानी से मिल जाती है जिसका शिकार नये चेहरे ज्यादातर हो रहे हैं।

*नाक के नीचे दर्जनों शराब के ठीहे संचालित*

बिजुरी नगर मे दर्जनों अवैध शराब के ठीहे है जहां शराब के साथ-साथ पीने की भी वयवस्था दी जाती है इन ठीहों में देर रात तक जाम छलकता है नगर में संचालित आधा दर्जन भर ठीहे आखिर देर रात तक खुलेआम किसके दम संचालित हो रहे हैं शाम होते ही नगर में शराब के शौकीनो का मजमा आसानी से शोरगुल गाली-गलौज करते दर्जन भर ठीहों में देखा जा सकता है आबकारी विभाग के नुमाइंदे शराब ठेकेदारों के आगे घुटने टेके हुए हैं या फिर ये कहे कि गांधी की के चमक नोटों के आगे इन्होंने चुप्पी साधी हुई हैं। 

*छोटी मोटी कार्यवाही कर वाहवाही लूटने में अमला*

आबकारी विभाग नगर समेत आसपास के गावों में छापामार कार्यवाही करने आते तो जरूर हैं लेकिन आने से पहले शराब ठेकेदार के सूत्र सर्तक हो जाते हैं और वह सभी को सावधान कर देते हैं जिससे कभी भी पैकारी करने वालो पर कार्यवाही नहीं होती है क्या पुलिस के बीच में कोई गुप्तचर है जो शराब ठेकेदार के इशारों पर जानकारी देता है या फिर शराब ठेकेदार ने पुलिस पर भी तीसरी आंख लगा रखी है पुलिस और ठेकेदार की सेटिंग देश भक्ति जन सेवा का नारा लगाने वाली स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा आज तक इस शराब पैकारी कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित रही कभी कभार शराब पकड़कर कागजी खानापूर्ती कर ली जाती हैं, यदि जिसका एक बार केश बन गया तो वह शराब बेचने वाला व्यक्ति को समझो खुले तौर पर लायसेंस मिल गया हो। फिर उस पर कार्यवाही नहीं की जाती है इससे साफ पता चलता है कि शराब ठेकेदार व पुलिस के बीच सेटिंग है तभी तो खुलेआम शराब पैकारी हो रही हैं।

*शराब की नशे से परेशान हैं गृहणी महिलाएं*

महिलाएं परिवार और प्यार की तलाश में अपने पिता का घर छोड़ पति के घर आती तो हैं पर सही जीवन साथी न मिलने से घुट-घुट कर जीने को मजबूर हो जाती हैं महिलायें जिनके पति और युवा पुत्र को शराब पीने की बुरी लत पकड़ चुकी है यदि उन युवकों के माता-पिता नशे के मनाही के लिए किसी प्रकार की डाट फटकार लगाते है तो वह युवक नशे में क्षुब्ध होकर अपने जान पर आतुर हो जाते हैं नशे की लत मे डूबी युवा पीढ़ी इन्जोयमेन्ट के नाम पर नगर के पढने लिखने वाले युवाओं को नशे ने अपराध की ओर ढ़केल दिया है नगर के अधिकतम युवा शाम होते ही नशा कर लेतें है तथा अपने माता-पिता और परिवार के सपनों को शराब की बोतल में डुबो कर खत्म कर देते है अपराध को बढाने में नशा का बहुत बड़ा योगदान होता है जो किसी भी अंजाम को कर सकने में किसी प्रकार की हिचकीचाहट नही करते हैं छोटी-छोटी घटनाओं से बड़े घटना का रूप ले लेती हैं जो अधिकांशत: नशे में ही होता है।

इनका कहना है-

अवैध पैकारी पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही है आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

       अभिषेक राजन,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...