36 करोड़ की नल जल योजना का नपा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

केवई नदी पंप घाट में हुआ नल जल योजना का भूमिपूजन,बनेगा डैम

कोतमा - जिले के नगर पालिका परिषद क्षेत्र में काफी दिनों से आम जनता को शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा था नगरपालिका के 18 वार्डों में शुद्ध पानी सुचारु रुप से न मिल पाने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। प्रदेश सरकार द्वारा कई बार नगर में नल जल योजना शुरू करने के लिए लाखों करोड़ों रुपए पसान नगरपालिका को दी गई, किंतु पूर्व परिषद की नाकामी के कारण धरातल पर नल जल योजना शुरू नहीं हो सकी और नल जल योजना की राशि नगर पालिका परिषद द्वारा उक्त कार्य मे उपयोग न कर पाने के कारण प्रदेश सरकार के विभाग द्वारा संपूर्ण राशि को वापस ले लिया गया था। पेयजल की जटिल समस्या को गंभीरता से लेते हुए वर्तमान नपा. अध्यक्ष राम अवध सिंह जी के अथक प्रयासों से पुनः प्रदेश सरकार से नल जल योजना की राशि स्वीकृत कराकर समस्त वार्डों में शुध्द पेयजल की उत्तम व्यवस्था की जा रही है जिसकी नींव आज नगर पालिका अध्यक्ष पसान द्वारा रखी गई।

नपा.अध्यक्ष राम अवध सिंह ने किया नलजल योजना का भूमिपूजन

नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र में जल्द ही नल जल योजना का विस्तार होने जा रहा है जिसका आज नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह द्वारा केवई नदी भालूमाडा पम्प घाट पर 36 करोड रूपये की लागत का नल जल प्रोजेक्ट का भूमि पूजन भव्य रूप से किया गया। नल जल योजना प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य सेंट्रल इंडिया इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नागपुर नाम की कंपनी/एजेंसी द्वारा कराया जाएगा,जिसके अंतर्गत नपा पसान क्षेत्र में तीन अलग अलग जगह वार्ड नं 08 , जमुना कालरी,नगर पालिका कैम्पस के पास पानी को एकत्रित करने के लिए पानी टंकियो का निर्माण कराया जा रहा है एवं वार्ड क्रमांक 08 मे फिल्टर प्लांट का निर्माण कार्य जोरो पर जारी है। बीते एक वर्ष मे नल जल योजना के कार्यो का विस्तार नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह की अगुवाई में जिस तेजी से संपन्न कराया जा रहा है निश्चित तौर पर तीन वर्ष की समय अवधि के पहले ही उक्त कार्य के संपन्न होने की प्रबल संभावना है। जिस कार्य का भूमि पूजन नपा अध्यक्ष ने किया उस कार्य का लोकार्पण भी तय मियाद पर करके जनता जनार्दन को पेयजल की सौगात देने का संकल्प नपा. अध्यक्ष लिया।

मुख्यमंत्री ने दी नल जल योजना की सौगात-राम अवध सिंह

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी ने नगर पालिका परिषद को नल जल योजना के रूप मे इतनी बडी सौगात दे दी कि अनेक वर्षो से चली आ रही पेयजल संकट अगामी दिनो मे दूर होने जा रहा। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विश्वास के साथ काम करने वाली पार्टी है जो कि विकास कार्यो को धरातल पर उतारने पर विश्वास करती है, 36 करोड़ का नल जल प्रोजेक्ट का जो आज भूमि पूजन हुआ है उस कार्य के विस्तार मे केवई नदी पर डैम का निर्माण,ट्यूब बेल , फिल्टर प्लांट ,पाईप लाईन विस्तार,वाटर सप्लाई कार्य को अमलीजामा पहनाकर क्षेत्र की जनता जनार्दन के घर घर तक नल जल योजना पहुँचाने का हमारा संकल्प है जिससे लोगो को शुध्द पेयजल की व्यवस्था हो सके एवं समस्त नगरवासियो को पेयजल के लिए भटकना नही पडेगा। हमने नगर पालिका की आम जनता से विकास कार्यो के जो वादे किए है सभी विकास के कार्य एक एक करके धरातल पर उतारे जाएगें हमारा और हमारे पार्टी व सरकार का लक्ष्य आम जन मानस के भरोसे पर सौ प्रतिशत खरा उतरना है। भूमि पूजन के इस अवसर पर अंत्योदय समिति के अध्यक्ष अजय द्ववेदी, पार्षद अब्दुल कलाम, पुष्पा सिंह, दीपक सिंह यादव, शकुन पनिका, विकास जायसवाल, पूजा सिंह, सविता सिंह, गीता यादव,अजय यादव, रूपेश सिंह, कुंवर सिंह,सुशील तिवारी,भाजपा पसान मंडल महामंत्री धीरेंद्र सिंह उर्फ मिंटू , मनोज सिंह, धनंजय दुबे, दीपक तिवारी,अनुनय सिंह उर्फ अन्नू अनुभव त्रिपाठी ,संजय त्रिपाठी, व समस्त नपा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...