अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पंवार के द्वारा जिला अनूपपुर में अवैध पशु तस्करी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है उसी अनुक्रम में चौकी फुनगा द्वारा दिनांक 12.04.23 सूचना मिली कि क्रमांक UP 90 AT 3151 जमगाव केशवाही तरफ से फुनगा के रास्ते जैतहरी तरफ जा रहा है जिसमे अवैध मवेशी लोड है की सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाह प्र. आर. 161 सुर्यभान सिंह, आर 345 राकेश कनासे, सैनिक 113 अजनी गौतम, के रवाना होकर रक्शा रोड में नाकाबंदी कर ट्रक क्रमांक UP 90 AT 3151मे धुरवासिन तरफ से जाते दिखा जिसका पिछा किया गया जो ग्राम धुरवासीन मे रेलवे अडर ब्रिज के नीचे ड्राइवर गाडी खडी करके भाग गया जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक में उपर चढकर देखा गया जिसमें भैंस (पडवा) क्रूरता पूर्वक बांधकर ठूस ठूस कर लादा गया था। जिसे समक्ष गवाहान पंचनामा तैयार कर वाहन को पुलिस चौकी फुनगा लाकर मजदुर बुलाकर मवेशियों को उतरवाया गया जिसमे 10 नग भैंस व 17 नग भैंसा (पड़वा) था। अस्थाई रुप से मवेशियो को चारा पानी एवं रखरखाव के लिए कमलेश महरा निवासी दैखल को सुपूर्दगी मे दिया गया बाद उक्त मवेशियो को मुताविक जप्ती पत्रक के जप्त कर मवेशियों का स्वास्थ परीक्षण कराया गया है । फरार आरोपीयो के बिरूद्ध प्रथम दृष्टया पशु क्रूरता की धारा 11 घ कृषक पशु परिरक्षण अधि. की धारा 11(घ)4,6,(क)9 (1) 10,11 एवं 66/192,184,130(1)/177एमव्ही एव एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे ले लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पंवार व अति. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन के निर्देशन तथा अनु.अधि.पुलिस कोतमा सुश्री कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी फुनगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक,प्र.आर. 161 सुर्यभान सिंह,आर. 345 राकेश कनासे, सेनिक 113 अजनी गौतम, शामिल रहे।