अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक दिन के लिए करूँगा भूख हड़ताल-मानवेन्द्र मिश्रा

अनूपपुर - युवा कांग्रेस जिला महासचिव मानवेन्द्र मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत 13 दिवस पूर्व जमुना कॉलरी में शीतला माता मंदिर के सामने संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अनूपपुर एक को ज्ञापन सौंपा गया था और चेतावनी भी दी गई थी कि यदि 10 दिवस के भीतर उक्त संचालित शराब दुकान को किसी अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया तो मैं एवं मेरा संगठन युवा कांग्रेस द्वारा धरना, प्रदर्शन, उग्र आंदोलन, करने के लिए विवश होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। परंतु ज्ञापन सौंपने के बाद आज 13 दिवस बीत चुके हैं लेकिन आबकारी विभाग व शासन प्रशासन द्वारा शीतला माता मंदिर जमुना कॉलरी के सामने संचालित शराब दुकान को हटाकर अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के संबंध में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके कारण हमें मजबूर होकर अपने संगठन युवा कांग्रेस के साथ गहरी नींद में सोये हुए शासन प्रशासन को नींद से जगाने के लिए अंग्रेजी शराब दुकान जमुना कॉलरी के सामने एक दिवस के लिए सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है, और यदि इसके बाद भी उक्त शराब दुकान को शीतला माता मंदिर के सामने से अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरित कर संचालित नहीं किया गया तो हम और हमारा संगठन युवा कांग्रेस धरना, प्रदर्शन, उग्र आंदोलन भी करेगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदेही विभाग की एवं शासन प्रशासन की होगी।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...