कुसमुंडा - दिनांक 15.04.2023 दिन शनिवार को शाखा कार्यालय आदर्शनगर कुसमुण्डा में कोयला मजदूर सभा (HMS) की साप्ताहिक बैठक कोयला मजदूर सभा (HMS) एसईसीएल के केंद्रीय सचिव व कुसमुण्डा क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष बी.एल. पनिका उर्फ राजवीर के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में कुसमुण्डा क्षेत्र/परियोजना में कार्यरत युवा कर्मचारी बड़ी संख्या मे बैठक में शामिल हुये युवा श्रमिक नेता बी.एल. महंत ने संगठन के विस्तार पर उत्साहपूर्ण जोर देते हुये दिशा निर्देश दिये, वहीं HMS श्रम संघ के युवा नेता बी.एल. महंत के नेतृत्व से प्रभावित होकर BMS यूनियन छोड़कर आये श्री भूपेंद्र मेहर एवं उनके साथ लगभग 25 से ज्य़ादा युवा कर्मचारी HMS यूनियन की सदस्यता ग्रहण किये।
उक्त बैठक में HMS कुसमुण्डा क्षेत्र के नव-मनोनीत संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य श्री डी.सी. झा, आवास आबंटन समिति के सदस्य श्री एल.पी. सिंह एवं अन्य सक्रिय पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से शामिल रहे।