⚡ ब्रेकिंग News

विनोद केवट के नाम से पार लग सकती है कोतमा विधानसभा मे भाजपा की नैया

कोतमा- आगामी 2023 की विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों अपने-अपने प्रत्याशियों के चयन को लेकर गुप्त सर्वे के माध्यम से चुनावी नैया पार लगाने की जुगत में दिख रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी की जा रही है दावेदारों द्वारा गांव गांव एवं घर घर जाकर दस्तक दी जा रही है सार्वजनिक कार्यक्रमों सहित धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन करा कर शक्ति प्रदर्शन भी किया जा रहा है। जिले की एकमात्र अनारक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी से दर्जनभर दावेदारों का नाम सामने आ रहा है। सभी प्रत्याशी अपनी जातीय समीकरण कार्य व्यवहार एवं संख्या बल के आधार पर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।कोतमा विधानसभा क्षेत्र से विनोद कुमार केवट का नाम भी चर्चाओं में है। विनोद ग्राम पयारी नं-2 तहसील कोतमा के निवासी हैं और इनकी शैक्षणिक योग्यता एल०एल०बी० है। वर्तमान में विधानसभा कोतमा के सांसद प्रतिनिधि हैं। विनोद कुमार केवट एड
वर्ष 2000 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वयंसेवक बने वर्ष 2002 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल में कार्य किया था। वर्ष 2004 में ग्राम पंचायत पयारी नं-2 में उपसरपंच रहे।वर्ष 2008 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के तृतीय वर्ग किया और प्रचारक निकल गये और वर्ष 2015 तक के प्रचारक आयु में सिंगरौली जिला प्रचारक एवं सागर विभाग संगठनमंत्री भारतीय किसान संघ में कार्य किए । यदि भारतीय जनता पार्टी में भागीदारी की बात की जाए तो विनोद कुमार केवट वर्ष 2003 में महामंत्री भाजयुमो राजनगर मंडल एवं भाजयुमो राजनगर मंडल में सदस्यता प्रभारी का कार्य किया ।वर्ष 2004 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी के निरंतर सक्रिय सदस्य रहे। वर्ष 2005 में भाजयुमो में जिला कार्यकारिणी सदस्य रहे।वर्ष 2017 जनवरी से विधानसभा चुनाव 2018 तक भाजपा पूर्णकालिक विधानसभा ब्यौहारी जिला-शहडोल में कार्य किया । वर्ष 2019 में संसदीय क्षेत्र शहडोल में सांसद प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह के साथ क्षेत्र भ्रमण का कार्य संगठन अनुसार किया । कोतमा विधानसभा क्षेत्र में केवट समाज की संख्या भी बहुतायत में है और यदि जातिगत समीकरण के अनुसार टिकट प्रदाय की जाती है तो विनोद कुमार केवट की संभावना भी भारतीय जनता पार्टी से टिकट के लिए प्रबल होती दिख रही है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...