⚡ ब्रेकिंग News

डॉ. संगीता प्रजापति को मिला चिकित्सा क्षेत्र में प्रथम स्थान,हुई सम्मानित

अनूपपुर- जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थ डॉ. संगीता प्रजापति को दिनांक 15 अगस्त 2023 स्वंत्रता दिवस के अवसर पर कोतमा गांधी चौक में चिकित्सा के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और साथ ही उन्हें नगर गौरव की ख्याति से भी नवाजा गया।वही डॉ. संगीता प्रजापति ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में शामिल हुए नागरिकों को सम्मान प्रदान करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि आप सभी लोगो का भरोसा और आशीर्वाद ऐसे ही सदैव मुझ पर बना रहे और मैं बहुत खुशनसीब हूं कि चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम स्थान के लिए मुझे चुना गया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...