अनूपपुर - दिनांक 24.03.2026 को एक नाबालिग पीड़िता अपने पिता एवं बहन के साथ थाना उपस्थित होकर एक हस्तलिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट किया कि #### निवासी ग्राम तिलवनडांड, द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो तैयार किया ।तथा पुनः संबंध बनाने और शादी का दबाव बनाने लगा । नाबालिग पीड़िता द्वारा इनकार करने पर उसकी इंस्टाग्राम आईडी पासवर्ड प्राप्त कर उक्त अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर ब्लैकमेल तथा अन्य लोगों को भेजकर उसे बदनाम किया l
प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना जैतहरी में आरोपी निवासी तिलावंडांड के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण नाबालिग बालिका से जुड़ा होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल कार्यवाही एवं आरोपी की धर पकड़ हेतु सख्त निर्देश दिए जिसके पालन में जैतहरी पुलिस की विशेष टीम द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी की पता तलाश कर उसे पुलिस हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि पीड़िता के मिलने एवं शादी से इंकार करने पर पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल किया नहीं मनमाने पर उसकी वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर बदनाम किया है l
आरोपी दीपक कोल को दिनांक 26.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल अनूपपुर भेजा गया।
कार्यवाही में योगदान :
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा, उपनिरीक्षक अमरलाल यादव, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार कोरी, सउनि विनोद विश्वकर्मा , प्र आर 35 राजकुमार , प्र आर 94 विजयानंद पाण्डेय ,म.प्र.आर. 113 संतोषी धुर्वे, आरक्षक 312 मनीष सिंह तोमर एवं आरक्षक 229 रामेश्वर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।