⚡ ब्रेकिंग News

भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रेत (खनिज) चोरी कर परिवहन करने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही

अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) नवीन तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर ट्रेक्टर ट्राली में लोड कर परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.03.2026 के रात्रि में छिडमिडी भाद रोड में नाकाबंदी कर दो नीले रंग के सोनालिका ट्रेक्टर जिसमे एक बिना नम्बर का ट्रेक्टर को रोक चेक किया गया जिसके ट्राली में 03 घन मीटर अवैध रेत लोड था ट्रेक्टर चालक रामपाल चन्द्रा पिता रामशरण चन्द्रा उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जी.पी.एम. (छ.ग.) द्वारा बिना टीपी के रेता (खनिज) शिव घाट सोन नदी बरौर से ग्राम भाद ले जाना बताया आरोपी ट्रेक्टर चालक रामपाल चन्द्रा द्वारा अवैध रुप से ट्रेक्टर के ट्राली में 03 घन मीटर रेत (खनिज) कीमती 6000 रुपये को लोड कर परिवाहन करते पाये जाने पर उक्त आरोपी ट्रेक्टर चालक के कब्जे से ट्रेक्टर मय ट्राली जप्त कर थाना लाकर सुरक्षार्थ खडा कराया गया एवं आरोपी चालक रामपाल चन्द्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया एवं दूसरा ट्रेक्टर क्रमांक CG 31 B 7537 नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर को रोक कर चे किया गया तो ट्रेक्टर ट्राली में 03 घन मीटर कीमती 6000 रुपये का खनिज रेता लोड था तथा चालक भुवनेश्वर सिंह पाव पिता कलम सिह पाव उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) का बिना टीपी के शासन का चोरी का रेता परिवहन करते पाया गया उक्त आरोपी से ट्रेक्टर ट्राली एवं चोरी का रेता जप्त कर आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 96/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया तथा वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है ।
जप्त शुदा मशरूका - दो नग सोनालिका कम्पनी का ट्रेक्टर एक बिना नम्बर का एवं तथा दूसरा क्र CG 31 B 7537 मय ट्राली मे लोड 06 घन मीटर रेत कुल कीमती 1212000 रुपये 
नाम आरोपीगण- 1. आरोपी ट्रेक्टर चालक रामपाल चन्द्रा पिता रामशरण चन्द्रा उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जी.पी.एम. (छ.ग.) 2. ट्रेक्टर चालक भुवनेश्वर सिंह पाव पिता कलम सिह पाव उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) 
 अहम भूमिका - थाना प्रभारी भालूमाडा उप निरी विपुल शुक्ला, प्र.आर. 57 कृपाल सिंह प्र.आर. 55 विवेक त्रिपाठी आर. 363 देवेन्द्र सिंह आर. 314 अभिषेक राजपूत की रही ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...