⚡ ब्रेकिंग News

फादर्स डे पर डॉक्टर संगीता प्रजापति का भावुक संदेश

कोतमा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में पिछले 11 वर्षों से निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहीं डॉक्टर संगीता प्रजापति ने फादर्स डे के अवसर पर अपने पिता सोमा जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जीवन में उन्हें जो भी सफलता मिली है, उसमें उनके पिताजी के मार्गदर्शन, संस्कार और आशीर्वाद का विशेष योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके पिता सोमा जी ने हमेशा उन्हें ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करने की सीख दी। यही संस्कार आज उन्हें एक सफल चिकित्सक के रूप में समाज सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

डॉ. प्रजापति ने कहा कि जीवन में यदि व्यक्ति अपने कार्य और व्यवहार में ईमानदारी बनाए रखे, तो दुनिया का कोई भी लक्ष्य उसके लिए असंभव नहीं है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, सच्ची निष्ठा और अपने बड़ों के आशीर्वाद से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

फादर्स डे के अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिता केवल परिवार का आधार ही नहीं, बल्कि जीवन के सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत होते हैं।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...