⚡ ब्रेकिंग News

नए कानून के जागरुकता को लेकर थाना भालूमाड़ा में सेमीनार आयोजित कर दी गई नए कानून की जानकारी

अनूपपुर - तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारत साक्ष्य अधिनियम पूरे देश में लागू हो चुके हैं। जिसको लेकर अनूपपुर जिले सहित अलग-अलग थाने पर जिले के पुलिस पदाधिकारी द्वारा इस नए कानून के बारे में आम लोगों को जानकारी दी गई। वही भालूमाड़ा थाना अंतर्गत बंकिम बिहार में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नये कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के संबंध में सेमिनार कार्यक्रम आयोजित कर भालूमाड़ा थाना प्रभारी राकेश उइके,नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के मीडियाकर्मियों की उपस्तिथि में नए 3 कानून को लेकर बताया कि आज 1 जुलाई से पूरे भारत में 3 कानून लागू होने जा रहे है।तीन नये अपराधिक कानूनों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई एवं नए कानून के तहत किए गए महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...