कोतमा /अरूण त्रिपाठी प्रदेश टुडे मीडिया कोतमा प्रतिनिधि
थाना भालूमाडा़ क्षेत्र अंतर्गत एस ई सी एल स्कूल भालूमाडा़ पढ़ने जा रही 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची को दिनांक13/10/2018 को सुबह 9:00 स्कूल जाते समय स्कूल के सामने से अनवर अली पिता मुनव्वर अली 22 वर्ष निवासी भालूमाडा़ 3 दफाई द्वारा नाबालिक बच्ची का जबरन बाइक में बैठा कर दिनदहाड़े पहले अपहरण करके अपने घर ले जाएगा और लड़की के साथ छेड़खानी करने का लगातार प्रयास करता रहा समय लगभग 3:30 बजे लड़की अपनी समझदारी दिखाते हुए अपरहण करता के घर के पीछे से भागने का प्रयास किया और नाबालिक बच्ची अपहरणकर्ता के चंगुल से भागने में कामयाब रही और घर जाकर बच्ची ने आप बीती कहानी अपने माता पिता को बताइए उसके उपरांत लड़की के माता-पिता भालूमाडा़ थाना पर जा कर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोभिका (बदला हुआ नाम )उम्र 14 वर्ष कक्षा 10 वी की छात्रा है निवासी भालू वाला लाइन जफाई एसईसीएल भालूमाडा़ स्कूल में पढ़ाई अध्ययन करने सुबह 9:00 बजे जब बच्ची अपने घर से स्कूल आ रही थी स्कूल के गेट के पास पहुंची ही थी कभी आरोपी व्यक्ति अनवर अली द्वारा जबरन बाइक में बैठा कर अपने घर ले गया और लड़की से छेड़खानी की गई। पीड़िता नाबालिक बच्ची की शिकायत के आधार पर अनवर अली मुनव्वर अली उम्र 22 वर्ष निवासी भालूमाडा़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 396/2018 धारा 368,366 A, 342,354,(354D)11,v12 पास्को एक्ट 3A (1) 3 (2v) के तहत संगीन अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, मामले की जांच कोतमा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एन एस प्रसाद द्वारा की जा रही है ,. पुलिस द्वारा बताया गया आरोपित व्यक्ति अनवर अली द्वारा विगत 4 माह से लड़की का पीछा स्कूल जाते और आते समय किया करता था और छेड़खानी किया करता था लड़की काफी दिनों से परेशान थी ऐसे ही इस घटना की खबर लोगों की लगी और जनप्रतिनिधियों को लगी सभी जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की आरोपी व्यक्ति को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार कर कानून के सलाखों के पीछे डालें इससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे ,जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से माँग की गई है ,
आरोपी को पकड़ने की धरपकड़ छापे मार कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह की जा रही है
