कोतमा से अनूपपुर जा रही बस पलटी


भालूमाडा/हिमांशु पासी - कोतमा से अनूपपुर की ओर जा रही पक्षीराज की बस एमएन सिंह पेट्रोल पंप बदरा के पास पलटी गयी है। बस क्रमांक एमपी 18 पी 0487में 6 लोग घायल होने की बात सामने आ रही है। जिन्हें प्राथमिक ईलाज दिया जा रहा है घायलों को कोतमा ओर अनूपपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना के तुरंत बाद एसडीओपी कोतमा भालूमाडा पुलिस मौके पर पहुंची गई ।घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर बस पलटी है। वही साइकिल पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी है।घायलों में गणेश तिवारी बिचारपुर, अश्वनी त्रिपाठी कोतमा, नरेश सोनी,द्रोपती दुबे, नत्थू लालकेवट, रामवती निवासी मेडियारास,जगबली,नानबाई आदि शामिल है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...