केजी डेवलपर्स पेटी कांट्रेक्टरो के सहारे चला रही रेत खदाने,630 की रेत रियल्टी पर्ची 18 सौ में..?

रेत ठेकेदार की मनमानी को लेकर मीडिया कर्मी ने खनिज अधिकारी इशा वर्मा से पूछे सवाल तो हो गई आग बबूला, रेत ठेकेदार व पेटी कांट्रेक्टर अनूपपुर व कोतमा विधानसभा क्षेत्र में रेत के क्रय विक्रय कर मनमानी उतारू ,जिम्मेदार साधी चुप्पी

कोतमा - अनूपपुर जिले में रेत की लगभग 22 खदानों का ठेका के. जी.डेवलपर्स कंपनी को मिला लाखो करोड़ों रुपए देकर ठेकेदार ने जिले भर की सभी खदानों का टेंडर एक ही कंपनी को प्रशासन ने बागडोर सौंप दी,जिससे ठेकेदार अपनी मनमानी करने पर उतारू हो गया ठेकेदार से कुछ पूंजीपति बाहुबलियों ने अपने रसूख और पहुंच पकड़ के कारण जिले में कुछ रेत खदानों का कार्य 30 से 50 लाख रुपए देकर पेटी कॉन्ट्रैक्ट में रेत खदाने लेकर संचालित कर रखी है और मनमानी रेट पर रेत का क्रय विक्रय किया जा रहा है वही ठेके में मिली 22 रेत खदानों में से 8 से 10 खदाने ही रियल्टी पर्ची के साथ संचालित की जा रही है और ज्यादातर रेत की बंद खदानों के कारण लोग दूर दराज से रेत महंगे दामों में लेने पर मजबूर हैं इसे देखने सुनने वाला कोई नहीं है। लगभग 210 रुपए घन मीटर मिलने वाला रेता प्रति ट्रैक्टर में 3 घन मीटर रेत की कीमत 1800 रुपए लेकर ट्रैक्टर वाहन मालिकों को रेत पेटी कॉन्ट्रैक्टर रियलिटी पर्ची दे रहे है और ट्रैक्टर मोटरमलिक 1800रुपए रियलिटी पर्ची लेकर आम जनता को घर पहुंचा कर 3500 से 4000 रुपए वसूल किए जा रहे हैं।जो कल तक जिले की प्रत्येक रेत खदानों से लोगो के घर पहुंचा कर लगभग 1200 रुपए में रेत मिलती थी आज वह रेत भाजपा सरकार 2021 में लगभग 4000 रुपए में मिल रही है तो क्या यही है सबका साथ सबका विकास।आज रेत की महंगाई आम लोगो की कमर तोड रही है।

कैसे होगा प्रधानमंत्री का गरीबों के पक्के मकान बनने का सपना पूरा -

एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग के गरीब तबके के परिवार को पक्के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके इसके लिए प्रयत्नशील है,शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना की राशि भी निर्धारित की गई लेकिन आज तेजी से रेत के बढ़ते दामों के कारण लोगो के पीएम आवास निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया है। जब लाखो रुपए हितग्राहियों के रेत पर खर्च हो जायेंगे तो बाकी का पीएम आवास निर्माण कार्य कैसे होगा।एक ओर अधिकारी ठेकेदार व पेटी कॉन्ट्रैक्टर की मनमानी पर अपने अपने पल्ले झाड़ रहे हैं वही जिले भर के सत्ता धारी एवम विपक्ष नेता व जनप्रतिनिधि भी के.जी. डेवलपर्स कंपनी रेत ठेकेदार व पेटी कॉन्ट्रैक्ट ठेकेदार की मनमानी से परेशान नजर आ रहे हैं।

कहना है -

रेत ठेकदार द्वारा मनमानी रेट पर क्षेत्र के लोगो का शोषण किया जा रहा है,भाजपा के कुछ नेताओ का रेत ठेकेदार से महीने का पैसे का पैकेज बंधा हुआ है,और ठेकेदार से पैसे खा कर भाजपा के लोग आम जनता का शोषण कर रहे हैं,मैं जल्द ही उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराऊंगा यदि रेत ठेकेदार रियल्टी पर्ची पर मनमानी पैसे लेना नहीं बंद करेगा तो आंदोलन व अनशन पर बैठूंगा।
सुनील सराफ
विधायक कोतमा

कहना है -

मुझे रेत के क्रय विक्रय की गाइडलाइन के बारे में जानकारी नहीं है,कलेक्टर एवम खनिज अधिकारी से बात करता हूं शासन की गाइड लाइन के अनुसार आम जनता को रेत मिलनी चाहिए।
बृजेश गौतम
भाजपा जिला अध्यक्ष

कहना है -

आज रेत ठेकेदार की मनमानी से कोतमा एवम ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं,हमने पहले भी रेत के मनमानी रेट का विरोध किया था और अधिकारियो को पूरे मामले से अवगत भी कराया था।3500 से 4000 रुपए ट्राली की रेत हितग्राही पीएम आवास के लिए कैसे ले पाएंगे।
धर्मेंद्र उर्फ बल्लू वर्मा
सांसद प्रतिनिधि कोतमा

कहना है -

विगत एक वर्षो से के. जी.डेवलपर्स कंपनी 22 खदानों का ठेका लेकर मात्र 10 से 12 खदाने आज चला रही है कारण मनमानी रेट पर रेत का क्रय विक्रय,ठेकेदार पेटी कॉन्ट्रैक्ट में रेत का ठेका देकर अनूपपुर एवम कोतमा क्षेत्र में लगभग 630 रुपए की रियल्टी पर्ची आज 1800 रुपए आज वाहन मालिकों से लेकर काटी जा रही है और लोगो के घरों तक तीन हजार से चार हजार रुपए में रेत लोगो को मिल रही है रेत ठेकेदार व पेटी कॉन्ट्रैक्टर की मनमानी नहीं चलने देंगे जल्द ही जिला कलेक्टर व खनिज विभाग को रेत की मनमानी रेट को लेकर शिकायत की जाएगी जरूरत पड़ी तो धरने पर बैठे कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।भाजपा की सरकार की करनी और कथनी में क्या फर्क है आम जनता देख रही है क्या यही है सबका साथ सबका विकास।
श्याम उर्फ गुड्डू चौहान
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष,अनूपपुर

कहना है -

हम जिला कलेक्टर एवम खनिज विभाग से के जी डेवलपर्स रेत ठेकेदार कंपनी व पेटी कॉन्ट्रैक्टर की मनमानी कोतमा में नहीं होने देंगे लोगो से मनमानी पैसे 1800 रुपए लेकर रियल्टी पर्ची काटी जा रही है जो गलत है ठेकेदार की मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी।
पुष्पेंद्र जैन
भाजपा मंडल अध्यक्ष,कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...