⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर द्वारा 2 नाबालिग बालक एवं बालिका को गुजरात से दस्तयाब कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

 
अनूपपुर - दिनांक 26/01/2026 को एक व्यक्ति द्वारा अपने 17 वर्ष 21 दिन के नाबालिग साले के घर से अचानक लापता होने की रिपोर्ट तथा दिनांक 28/01/2026 को एक अन्य व्यक्ति द्वारा अपनी 15 वर्ष 06 माह 25 दिन की नाबालिग बालिका के घर से अचानक लापता होने की रिपोर्ट पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर, थाना जैतहरी में दर्ज कराई गई।
उक्त रिपोर्टों के आधार पर पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर, थाना जैतहरी में क्रमशः अपराध क्रमांक 42/2026 एवं 46/2026 धारा 137(2) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन कुमार तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जैतहरी अमर वर्मा के निर्देशन में गुमशुदाओं की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया गया।वेंकटनगर पुलिस द्वारा सतत प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को एव रोड, विट्रीफाइड क्षेत्र रंगापारा (बेला), गुजरात से दिनांक 25/02/2026 को तथा नाबालिग बालक को टाइल्स फैक्ट्री के सामने, एव रोड, विट्रीफाइड क्षेत्र रंगापारा (बेला), गुजरात से दिनांक 26/02/2026 को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, प्रधान आरक्षक 07 बलराम सिंह पैकरा तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...