⚡ ब्रेकिंग News

सांसद और कलेक्टर का कड़ा रुख : मंगल भवन गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द बनाने दिए निर्देश


नपा अध्यक्ष राम अवध सिंह ने जताया आभार

अनूपपुर - अनूपपुर जिले की नगर पालिका परिषद पसान के अंतर्गत भालूमाड़ा में निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित मंगल भवन के कार्य को लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने बेहद सख्त और विकासोन्मुखी रुख अख्तियार कर लिया है। क्षेत्र की जनता के सामाजिक और मांगलिक सरोकारों से जुड़े इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में रोड़ा अटकाने वालों को अब प्रशासन की कड़े दंडात्मक एक्शन का सामना करना पड़ेगा। शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद हिमाद्री सिंह और कलेक्टर रत्नाकर झा ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर न सिर्फ जमीनी हकीकत का जायजा लिया, बल्कि लेटलतीफी और बाधा उत्पन्न करने वाली ताकतों को सीधे शब्दों में चेतावनी भी दी। प्रशासन के इस त्वरित और सख्त फैसले की चौतरफा सराहना हो रही है, वहीं नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए दोनों शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जनहित सर्वोपरि: कलेक्टर का कालरी प्रबंधन को अंतिम अल्टीमेटम -

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में एसईसीएल (कालरी) प्रबंधन की ओर से आ रही अड़चनों को देखते हुए कलेक्टर रत्नाकर झा का पारा चढ़ गया। उन्होंने कालरी प्रबंधन को कड़े लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि आम जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या बाधा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने साफ किया कि यह कालरी प्रबंधन की अनुपयोगी पड़ी भूमि है, जिसका उपयोग जनता की बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई तकनीकी या विभागीय समस्या है, तो वे तुरंत अपने उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इसका त्वरित समाधान निकालें। कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि जनता के पैसे की बर्बादी करने वाले और जनहित के कार्यों में रुकावट डालने वाले किसी भी व्यक्ति या विभाग पर सीधे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सांसद हिमाद्री सिंह का निर्देश— 'समय सीमा में पूरा हो गुणवत्तापूर्ण कार्य'

क्षेत्रीय विकास को लेकर सदैव तत्पर रहने वाली सांसद हिमाद्री सिंह ने मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस भवन का निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के पूरी गति के साथ और उच्च गुणवत्ता को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मंगल भवन भालूमाड़ा और आसपास के क्षेत्रवासियों की सामाजिक, मांगलिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, इसलिए इसकी समय-सीमा में कोई समझौता नहीं होगा।निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ भाजपा मीडिया प्रभारी श्री राजेश सिंह, पसान मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने इस जनहितैषी प्रयास की सराहना की।

नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने बांधे तारीफों के पुल, जताया आभार-

इस बड़ी और कड़क प्रशासनिक कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने सांसद हिमाद्री सिंह और कलेक्टर रत्नाकर झा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा, "क्षेत्र की जनता वर्षों से एक सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन की उम्मीद लगाए बैठी थी। जिला प्रशासन और हमारी जनप्रिय सांसद का यह कड़ा और स्पष्ट रुख बेहद सराहनीय है। इस त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि शासन और प्रशासन के लिए जनता की जरूरतें सबसे ऊपर हैं।"नपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि सांसद और कलेक्टर के इस संयुक्त और सख्त कदम से न केवल भालूमाड़ा बल्कि पूरी नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के विकास को एक नई और अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि परिषद प्रशासन के साथ मिलकर इस भवन को जल्द से जल्द जनता को समर्पित करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेगी। विकास विरोधी ताकतों को करारा जवाब देने के लिए क्षेत्र की जनता इस ऐतिहासिक निरीक्षण और कड़े फैसलों के लिए सांसद व कलेक्टर की सदैव आभारी रहेगी।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...