⚡ ब्रेकिंग News

मंडल पसान के सभी बूथों में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती

कोतमा - भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल पसान के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों में श्रद्धापूर्वक जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान एकात्म मानववाद, अंत्योदय और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उनके विचारों पर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा मंडल पसान के विभिन्न बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन्म जयंती के अवसर पर पूरे मंडल में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...