नगर पालिका ने किया,डस्ट बीन वितरण



कोतमा/रमाकांत शुक्ला- आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री पँ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर स्वक्षता के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य नगर पालिका कोतमा द्वारा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में पूजन माल्यार्पण पश्चात गांधी जी के सपनो के भारत में स्वक्षता के सन्देश की अगुवाई कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर में गीला कचरा और सूखा कचरा हेतु डस्ट बीन का घर घर वितरण किया गया।व् मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा द्वारा आम नाग्रन्को से दुस्बीन में कचरा संग्रह कर कचरा गाडी में डालने और सड़क पर न फेंकने का निवेदन किया गया। कोतमा में स्वक्षता अभियान कार्यक्रम में सभी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद ताम्रकार जी,घनश्याम सराफ "लाला" जी,प्रदेश कार्य समिति सदश्य अनिल गुप्ता जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निवास शर्मा जी,नपा अध्यक्ष मोहिनी वर्मा जी,उपाद्यक्ष प्रभात मिश्रा जी,युवा नेता धर्मेंद्र वर्माजी,विधानसभा प्रभारी हनुमान गर्ग जी,महामन्त्री रज्जन शुक्ला जी,वरिष्ठ नेता कैलास जैन,जी इंद्र कुमार जैन जी,पार्षद गण दिप्पू सोनी,राकेश जैन,रज्जु सोनी,अजय तोमर,रोशन वारसी, देवशरण,अंकित सोनी,मो मुफीद,मो अफलाक नगर पालिका से ब्रजकिशोर द्विवेदी,रवि सोनी,अमित सेन,राजेश मिश्रा,बिन्नू मिश्रा,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर मंडल कोतमा युवा मोर्चा मंडल से दीपक यादव अविनिष पांडे कोतमा की भी टीम उपस्थित रही।नगर पॉलिका द्वारा डस्ट बीन वितरण का कार्यक्रम आज से शुरू किया गया है जो पूरे नगर में प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक घर में वितरित होगा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...