बिजुरी| स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत कोतमा जनपद की ग्राम पंचायत साजाटोला खुले में शौच से मुक्त घोषित कर शुक्रवार को स्वच्छता उत्सव आयोजित कर गांव में गौरव यात्रा निकाली गई व स्वच्छता के अन्य कार्यों के लिए हर ग्राम पंचायत को अतिरिक्त राशि आवंटित करने की घोषणा की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही एम मिश्रा ने बताया कि साजाटोला में गौरव यात्रा और स्वच्छता उत्सव का आयोजन धूमधाम से मना। स्वच्छता उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान एक दिन का उत्सव न होकर प्रतिदिन मनाया जाने वाला उत्सव हैं, इसमें हर नागरिक को अपना सहयोग देकर पूरा करना चाहिए। कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी शुजालपुर अध्यक्ष कैलाश सोनी, पूर्व विधायक गिरीराज मंडलोई ने तीनों पंचायतों में विकास के लिए अलग से बीस-बीस लाख रुपए ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिये स्वीकृत किए जाने का श्रेय ग्रामीणों की स्वच्छता के प्रति ललक को देखते हुए हर्ष जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री मति पूजा सुनील वारी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही एम मिश्रा,दिल्ली से आये स्वछता प्रभारी राजेश जी,सरपंच राजेश पॉव, सचिव दिलीप शर्मा,रोजगार सहायक मिलेश्वर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
