⚡ ब्रेकिंग News

कोतमा थाने में पशु तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज



मुख्य सरगना वाजिद खान का नाम आया सामने

कोतमा- कोतमा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत चगेरी अकरम इंडियन  पेट्रोल पंप  के पास  5 अक्टूबर शाम 5 बजे रात  अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पांच नग मवेशी को मारते पीटते रस्सी में बांधकर  कर ले जाए जा रहा था इसकी सूचना जैसे ही हिंदू संगठन के लोगों को लगी मौके पर पहुंचकर जब मवेशी ले जाने वाले व्यक्तियों से पूछा गया मवेशी आपने कहां से खरीदी कहां से ले जा रहे हैं इन पशुओं की  क्रय विक्रय की रसीद है क्या ,पशुओं को ले जाने वाले व्यक्तियों के पास मौके स्थान पर कोई रसीद नहीं पाई गई अज्ञात पशु तस्करों द्वारा  यह बताया गया  यह मवेशियों को  वाजिद खान  निवासी पड़वा बाजार  के हैं  उसके द्वारा ही  हमें मवेशियों को  ले जाने को कहा गया था इसी बीच  मौके का फायदा उठाकर  पशु तस्कर  पशुओं को छोड़कर  भाग खड़े हुए ,हिंदू संगठन के लोगों द्वारा इसकी जानकारी कोतमा थाना प्रभारी आर 0के 0वैश्य को दी गई  थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को  मौके स्थान पर भेजा गया  पुलिस प्रशासन द्वारा  पशु तस्करों की  चंगुल से  4 नंग पड़वा ,1 नंग भैंस जप्त कर कोतमा थाना ले कर आई, शिकायतकर्ता गणेश प्रसाद पांडे पिता राम प्रसाद पांडे निवासी पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 5 कोतमा के शिकायत के आधार पर कोतमा थाना द्वारा अपराध क्रमांक 368/2018 धारा पशु क्रूरता अधिनियम 1960 निवारण की धारा 11  (घ) के तहत मामला अज्ञात पशु तस्करों व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया पुलिस द्वारा बताया गया शिकायतकर्ता के साथ स्थानीय लोग दिलीप शुक्ला आर एस एस स्वयंसेवक और दीपेश जैन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोतमा, अन्य काई लोग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई मामले की जांच उप निरीक्षक श्याम लाल मरावी द्वारा की जा रही है।

कहना है - अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया समय-समय पर पशु तस्करों के विरुद्ध छापेमारी कार्रवाई की जाएगी पशु तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास हमारा रहता है।
       आर0 के0 वैश्य
   थाना प्रभारी कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...