स्कूली छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली




भालूमाड़ा/हिमांशु पासी-- विधानसभा चुनाव का मतदान 28 नवंबर को होना है प्रशासन द्वारा मतदान ज्यादा से ज्यादा हो सके जगह जगह मतदाता जागरूकता रैली के द्वारा लोगों को मतदान देने के लिए अपील की जा रही है दिनांक 31 अक्टूबर 2018 को नगर पालिका पर्सन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में श्रमिक आदर्श बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली वार्ड क्रमांक 16 से होते हुए वार्ड क्रमांक 15 एवं 17 कॉलोनी में निकाली गई। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में रंगोली के रूप में भी मतदान  देने का संदेश दिया गया छात्राओं द्वारा  रैली में मतदान उत्सव पर्व के रूप में अपील की जाती रही मतदान करना सब का दायित्व एवं कर्तव्य है लोकतंत्र पर्व के रूप में मतदान 28 नवंबर को हर एक व्यक्ति पोलिंग बूथ ले जाकर अपना अपना मत का प्रयोग कर मतदान करें इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी पर्सन अजय श्रीवास्तव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...