⚡ ब्रेकिंग News

बिजुरी/शांति और भाईचारे के साथ दशहरा मनाने का लिया संकल्प




बिजुरी। नवरात्र, दुर्गापूजा को लेकर बिजुरी थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता नगरनिरिक्षक राधिका द्विवेदी  ने किया। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुुर्गा पूजा मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने का निर्देश दिया।

बैठक में नगर निरीक्षक ने आपसी सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील करते हुए लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर पुलिस को अवगत कराने की बात कही। कहा कि पुलिस के जवान हर वक्त शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। बैठक में नगर निरीक्षक  ने मौजूद नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारियों से लोगों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। बैठक में मनसफ़ अली,मुकेश जैन,तरुणेन्द्र सिंह,राम मणि पटेल,सचिन जैन,सीताराम यादव,जावेद अहमद,गया बोध मिश्रा,फेकू अली,बिजली विभाग उपयंत्री अरविंद पहाड़े,दीपक गुप्ता ,सहबीन पनिका,कलावती, पत्रकार मनोज सिंह,विकाश पांडेय,मृगेन्द्र सिंह,ब्रजेश साहनी,पंकज पांडेय के साथ पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।



Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...