⚡ ब्रेकिंग News

बिजुरी/ विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजुरी में करवाया मातृ सम्मेलन




बिजुरी : माता की ममता को बरकरार रखने व माता के सत्कार को और बढ़ावा देने के लिए रविवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजुरी में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि डाक्टर संगीता शर्मा  रही वही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मति नीतू सिंह की ।विशिष्ट अतिथि गायत्री गोयनका,शिव प्रसाद गुप्ता रहे। कार्यक्रम में  नगर के दो पत्रकारों मृगेंद्र सिंह एवम बृजेश साहनी को विद्यालय परिवार द्वारा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आगाज माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर हुआ। इस दौरान बच्चों ने स्वागती गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा माता की ममता पर आधारित संगीत कविताएं व भाषण आदि प्रस्तुत किए गए। माता की ममता पर आधारित एक नाटक पेश कर सभी ने उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। उनके विद्यालय के प्राचार्य शिव प्रसाद तिवारी द्वारा बच्चों को माता-पिता का आदर सत्कार करने के लिए प्रेरित किया गया। इनके बाद मुख्य रूप से उपस्थित डाक्टर संगीता शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि माता पर बच्चों का एक बेहद अनमोल रिश्ता होता है, इसलिए हमेशा माता-पिता की इज्जत जरूर करनी चाहिए। ममतामई माता अपने बच्चों के अवगुणों को छिपाकर हमेशा उनको बढ़ता हुआ देखना चाहती है, इसलिए कभी भी अपनी माता को गलत न बोलें और हमेशा उनका सत्कार करते रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्छेदी लाल साहू  द्वारा आए हुए मुख्य मेहमानों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर स्कूल का समय प्रबंधन स्टाफ उपस्थित थे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...