कोतमा/विनय उपाध्याय- अनूपपुर जिले के 3 विधानसभा के 2 पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी उतारा है जिसमें पुष्पराजगढ़ से नरेंद्र मरावी कोतमा से दिलीप जयसवाल टिकट फाइनल किया गया है वहीं अनूपपुर विधानसभा अभी भी टिकट फाइनल होना बाकी है
कोतमा विधानसभा में सात उम्मीदवार थे जिसमें 2 उम्मीदवार प्रमुखता से माने जाते थे पहला दिलीप जायसवाल दूसरा राजेश सोनी आपको बता दें कि दिलीप जायसवाल वर्ष 2008 में बीजेपी से विधायक की जीत दर्ज कराई थी तो वर्ष 2013 में दिलीप जायसवाल की टिकट काटकर राजेश सोनी को दिया गया था जिस पर राजेश सोनी को कांग्रेसी हार मिली थी इसलिए राजेश सोनी की टिकट कटी और दिलीप जैसवाल का टिकट फाइनल हुआ
आपको बता दें कि पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल की जब 2013 में टिकट कटी थी और उनके बगावती तेवरों के बाद कांग्रेसी विधायक मनोज अग्रवाल की अगुवाई में खाना सर्व करते हुए भी फोटो समाचार पत्र और सोशल मीडिया में वायरल हुई थी और उनके ऊपर गुटबाजी करने का भी आरोप लगा था
पुष्पराजगढ़ विधानसभा से भी कुछ ऐसा ही था जिसमें 5 से ऊपर दावेदार दावेदारी कर रहे थे विधानसभा में पूर्व विधायक सुदामा सिंह की दावेदारी काफी है मानी जा रही थी लेकिन उनके ऊपर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगातार लगते रहे हैं यह कारण भी टिकट कटने के हो सकते हैं !
दूसरी ओर अनूपपुर विधानसभा में वर्तमान विधायक रामलाल रौतेल की लगातार शिकायत भाजपा संगठन के नेताओं ने की है और उनके ऊपर कुछ माफियाओं के के साथ सांठगांठ करने के भी आरोप लगते रहे हालांकि वर्तमान परिपेक्ष में उनकी दावेदारी काफी सशक्त मानी जा रही है इसलिए अभी अनूपपुर विधान सभा की टिकट क्लियर नहीं हुई