मुख्यमंत्री कल अनूपपुर जिले की विधानसभाओ का करेंगे दौरा


अनुपपुर–मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कल अनुपपुर जिले का दौरा करेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन उमरिया मे होगा उसके बाद अनुपपुर जिले की तीनो विधानसभाओ का दौरा करेंगे। जिसमे अनूपपुर जिले में सबसे पहले पुष्पराजगढ विधानसभा मे लगभग सुबह 10 बजे पहुचेंगे। फिर अनुपपुर विधानसभा के नगर पालिका परिषद,पसान के वार्ड क्रमांक 04 माईनस कालोनी,जमुना मेन दुर्गा पंडाल मे मुख्यमन्त्री का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहाँ मुख्यमंत्री कार्यक्रम में  लगभग 12 बजे पहुचेंगे। फिर कोतमा विधानसभा मे लगभग दोपहर 01 बजे गांधी चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कल की तैयारियो मे भाजपा के सभी कार्यकर्ता लगे हुए है, वही  स्थानिय भाजपा कार्यकर्तओं ने जनता से कार्यक्रम मे अधिक से अधिक जनसंख्या मे पहुंच कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनता से अपील की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...